फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha bandhan 2020: इस राखी भाई को खिलाएं ये स्पेशल डिश, इन्हें बनाना है बेहद आसान

Mon, 27 Jul 2020 09:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi special recipes for loving brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

त्योहार कोई भी उसका मजा तो मीठे से ही होता है। फिर रक्षाबंधन भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में रिश्ते की तरह ही जुबान पर भी मीठा घुल जाए तो मजा आ जाता है। इस राखी अपने भाई को बाहर की मिठाई खिलाने की इच्छा नहीं कर रही तो घर पर बनाएं ये आसान सी मिठाई। साथ ही इन डिशेज के साथ भी भाई का दिन बना सकती हैं। तो चलिए जानें कुछ मिठाईयों और डिशेज की रेसिपी, जो आपके भाई का दिल जीत लेंगी। 


 
raksha bandhan 2020 rakhi special recipes for loving brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
काजू पिस्ता रोल

इस स्पेशल मिठाई को बनाने के लिए दो कप गरम पानी लेकर पिस्ते को पांच मिनट तक भिगो कर रखें। उसके बाद उसे दरदरा पीसकर अलग रख लें। नॉन स्टिक पैन में खोए को 10 मिनट तक पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद उसमें काजू पाउडर और चीनी डालकर आटे की तरह के गूंथ लें। इसके बाद पिस्ते और काजू के मिश्रण को 5 इंच तक लंबा सिलेंडर आकार दें। अब इस मिश्रण को काजू के चौकोर के टुकड़े के किनारे पर रख कर दोनों को साथ में रोल कर लें। बचे हुए काजू का मिश्रण और पिस्ता के मिश्रण को रोल कर लें। अब इन सब मिठाईयों पर चांदी का वर्क लपेटकर छोटे-छोटे टुकड़े काटकर परोसें। 



 
raksha bandhan 2020 rakhi special recipes for loving brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
ड्राई फ्रूट की कचौड़ी

इस कचौड़ी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम कर उसमें काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता डालकर दो मिनट तक भून लें। फिर इसमें खोया मिलाकर अच्छे से भूनें। आंच से पैन हटाने के बाद इसमें इलायची का पाउडर, केसर, चीनी डालें। आटे को घी और पानी से गूंध लें। अब लोई लेकर उसमें ड्राई फ्रूट वाला मिश्रण भर कर कचौड़ी का आकार दें। कढाई में घी या तेल डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi special recipes for loving brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
टोकरी चाट

ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर गरम कर लें। आलू को छीलकर मैश कर लें। बचे हुए पानी को अलग कर दें। इसमें कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक मिक्स करें। अब इस मिश्रण को कटोरे के पीछे चिपकाएं जिससे इसका आकार भी कटोरे जैसे बन जाए। इसे बीस मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक्ड करें। इसे ठंडा होने के बाद कटोरे से अलग कर लें। इस बीच अन्य चीजों को मिक्स करके चाट बना लें। अपने टेस्ट के हिसाब से चीजों को कम ज्यादा कर सकते हैं। अब इस चाट को आलू की टोकरी में भरें। ऊपर से धनिया पत्ते डालकर सर्व करें।




 
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 rakhi special recipes for loving brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
हरियाली पनीर कोफ्ता

एक बाउल में पनीर, आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर एक साथ मिला लें। सारे मिश्रण के समान मात्रा में गोले बना लें। कड़ाही में तेल गर्म कर इन गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इसके बाद पालक उबालकर उसकी प्यूरी बना लें। हांड़ी में तेल गर्म करके इसमे पालक की प्यूरी को 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद टमाटर प्यूरी डाल दें। इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर व नमक मिलाकर 4-5 मिनट पकाएं। पानी डालकर इसे उबलने दें। इसमें तले हुए पनीर व आलू के गोले डालें। आंच धीमी करें और 5-7 मिनट तक पकाएं। अब गरम मसाला मिलाकर सालन आधा होने तक पकाते रहें| इसके बाद गर्मागर्म रोटियों के साथ परोसे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed