{"_id":"5be931e6bdec2269b96c97c2","slug":"scientific-reasons-behind-chhath-puja-prasand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा 2018: प्रसाद सेहत के लिए फायदेमंद हैं छठी मैया को चढ़ने वाले ये 5 प्रसाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
छठ पूजा 2018: प्रसाद सेहत के लिए फायदेमंद हैं छठी मैया को चढ़ने वाले ये 5 प्रसाद
Tue, 13 Nov 2018 10:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
छठ पूजा 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छठ महापर्व 11 नवंबर से आरम्भ हो चुका है। 4 दिन तक मनाए जाने वाला यह महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक चलता है। इसमें पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और फिर अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं।
छठ व्रत विशेष रूप से पुत्र प्राप्ति के लिए किया जाता है। इसमें महिलाएं दो दिन तक बिना पानी पिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही छठी मैया को कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। इसमें चढ़ाए जाने वाले प्रसाद का बहुत महत्व होता है, जिसके बिना पूजा को पूर्ण नहीं माना जाता। आइए जानते हैं छठ में चढ़ने वाले प्रसाद और उसके पीछे के वैज्ञानिक कारण...
2 of 7
- फोटो : file photo
छठ पूजा में ठेकुए का प्रसाद सबसे अहम माना जाता है, जो कि गुड़ और आटे को मिलाकर बनाया जाता है। इसके बिना छठ की पूजा ही अधूरी मानी जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क है कि छठ के साथ सर्दी की शुरुआत हो जाती है और ठंड से बचने और सेहत को बेहतर रखने में गुड़ बेहद गुणकारी होता है।
3 of 7
- फोटो : file photo
छठी मैया की पूजा में गन्ना भी बहुत जरूरी है। अर्घ्य देते समय पूजा की सामग्री में गन्ने का होना अनिवार्य है। छठी मैय्या को गन्ना बहुत प्रिय है। इसके बिना पूजा संपूर्ण नहीं मानी जाती है। बताया जाता है कि सूर्य की कृपा से ही फसल उत्पन्न होती है, इसलिए छठ पूजा में सूर्य को सबसे पहले नई फसल का प्रसाद अर्पण किया जाता है और गन्ना इस दौरान ही तैयार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : Pixabay
छठी माई की पूजा करने में केले का पूरा गुच्छ मां को अर्पित किया जाता है। छठ की पूजा में केले का भी विशेष महत्व है। इसे भी प्रसाद के रूप में बांटा और ग्रहण किया जाता है। इसके पीछे तर्क है कि छठ पर्व बच्चों के लिए किया जाता है और सर्दियों के मौसम में बच्चों में गैस की समस्या होती हैं, ऐसे में उन्हें इससे बचाने के लिए प्रसाद में केला दिया जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : file photo
छठ पूजा में छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए नारियल अर्पित किया जाता है। इसके पीछे वैज्ञानिक तर्क है कि मौसम में बदलाव के कारण होने वाले सर्दी जुकाम की समस्या से यह बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें कई अहम पौष्टिक तत्व मौजूद हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर रखने में मदद करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।