फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Home Gardening Tips For Beginners Gardening Checklist In hindi

Gardening Tips: शुरुआती लोगों के लिए आसान गार्डनिंग चेकलिस्ट, पौधे रहेंगे हमेशा हरे-भरे

Fri, 10 Jul 2026 03:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

Gardening Checklist: शुरुआती लोग गार्डनिंग कैसे शुरू करें?
गार्डनिंग की शुरुआत 3-5 आसान पौधों से करें। अच्छी मिट्टी, ड्रेनेज वाले गमले, जरूरत के अनुसार धूप और सीमित पानी का ध्यान रखें। समय-समय पर जैविक खाद डालें और पौधों की नियमित जांच करें ताकि वे स्वस्थ और हरे-भरे बने रहें।

विज्ञापन
Home Gardening Tips For Beginners Gardening Checklist In hindi
गार्डनिंग टिप्स - फोटो : Ai

विस्तार

Gardening Tips: आजकल घर की बालकनी, छत या छोटे से आंगन में गार्डनिंग करना सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया है। हरियाली न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि मानसिक शांति, स्वच्छ हवा और सकारात्मक माहौल भी देती है। हालांकि, जो लोग पहली बार गार्डनिंग शुरू करते हैं, वे अक्सर यह नहीं समझ पाते कि शुरुआत कैसे करें। गलत पौधों का चयन, जरूरत से ज्यादा पानी देना या सही मिट्टी का इस्तेमाल न करना जैसी छोटी-छोटी गलतियां पौधों की ग्रोथ पर असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन


अगर आप भी अपने घर में पहली बार गार्डनिंग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप अपने पौधों को लंबे समय तक स्वस्थ और हरा-भरा रख सकते हैं। सही योजना, उचित देखभाल और मौसम के अनुसार पौधों का चुनाव आपकी गार्डनिंग को सफल बना सकता है।
विज्ञापन


इस लेख में हम आपके लिए एक आसान गार्डनिंग चेकलिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें वे जरूरी टिप्स शामिल हैं जिन्हें अपनाकर शुरुआती लोग भी बिना ज्यादा अनुभव के सुंदर और हेल्दी गार्डन तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अहम बात है कि हर मौसम में सभी पौधे अच्छे से नहीं बढ़ते हैं। मौसम के अनुसार पौधों का चयन करना बेहतर परिणाम देता है।


1. शुरुआत छोटे स्तर से करें

पहली बार गार्डनिंग कर रहे हैं तो एक साथ बहुत सारे पौधे लगाने की बजाय 3 से 5 पौधों से शुरुआत करें। इससे उनकी देखभाल करना आसान रहेगा और आपको अनुभव भी मिलेगा।

2. सही पौधों का चुनाव करें

शुरुआती लोगों के लिए ऐसे पौधे चुनें जिनकी देखभाल आसान हो। बेहतरीन विकल्प की लिस्ट,

  • तुलसी
  • मनी प्लांट
  • एलोवेरा
  • स्नेक प्लांट
  • पोथोस
  • गेंदा
  • पुदीना
  • धनिया


3. अच्छी क्वालिटी की मिट्टी इस्तेमाल करें

स्वस्थ पौधों के लिए मिट्टी का भुरभुरा और पोषक तत्वों से भरपूर होना जरूरी है। मिट्टी में शामिल करें, 

  • गार्डन सॉयल
  • कम्पोस्ट
  • कोकोपीट
  • रेत, जरूरत अनुसार


4. सही गमला चुनें

ऐसे गमले चुनें जिनमें नीचे ड्रेनेज होल हो, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके।

5. पौधों को जरूरत के अनुसार धूप दें

  • हर पौधे की धूप की जरूरत अलग होती है।
  • कुछ पौधों को 5-6 घंटे धूप चाहिए।
  • कुछ इंडोर पौधे कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं।


6. जरूरत से ज्यादा पानी न दें

  • अधिक पानी देना शुरुआती लोगों की सबसे आम गलती होती है।
  • मिट्टी सूखी महसूस हो तभी पानी दें।


7. समय-समय पर खाद डालें

हर 20-30 दिन में जैविक खाद या कम्पोस्ट डालने से पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।

8. सूखी पत्तियां हटाते रहें

सूखी और पीली पत्तियां हटाने से पौधे स्वस्थ रहते हैं और नई ग्रोथ बेहतर होती है।

9. कीड़ों पर नजर रखें

यदि पत्तियों पर दाग, छेद या कीड़े दिखाई दें तो समय रहते जैविक उपाय अपनाएं।

10.नियमित निरीक्षण करें

रोजाना 5-10 मिनट अपने पौधों को ध्यान से देखें।
इससे बीमारी, पानी की कमी या अन्य समस्याओं का जल्दी पता चल जाता है।


शुरुआती लोगों की आम गलतियां

  • रोज पानी देना
  • बिना ड्रेनेज वाले गमले का उपयोग
  • जरूरत से ज्यादा खाद डालना
  • गलत जगह पौधे रखना
  • बहुत ज्यादा पौधे एक साथ खरीद लेना


 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed