Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Know all about Mukesh Ambani Younger Son Anant Ambani alleged girlfriend Radhika Merchant
{"_id":"5afbedf94f1c1b5a798b456b","slug":"know-all-about-mukesh-ambani-younger-son-anant-ambani-alleged-girlfriend-radhika-merchant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन हैं राधिका मर्चेंट, जिसके साथ वायरल हुईं अनंत अंबानी की सगाई की झूठी खबरें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आखिर कौन हैं राधिका मर्चेंट, जिसके साथ वायरल हुईं अनंत अंबानी की सगाई की झूठी खबरें
Wed, 16 May 2018 03:16 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी के घर एक के बाद एक कई खुशियां एक साथ दस्तक दे रही हैं। हाल ही में उनके बड़े बेटे और बेटी की सगाई के बाद अब उनके छोटे बेटे अनंत की भी सगाई की खबरें मीडिया में जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार ने इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है।
दरअसल मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई के मौके पर फिल्म 'पद्मावत' के गाने 'घूमर' पर ईशा के साथ स्टेज पर दो और लड़कियां डांस कर रही थीं। जिसमें से एक तो उनकी होने वाली भाभी श्लोका मेहता थीं जिनके साथ उनके भाई आकाश अंबानी ने मार्च में सगाई की है जबकि दूसरी लड़की उनके दूसरे भाई अनंत की दोस्त राधिका मर्चेंट बताई जा रही हैं।
आइए जानते हैं ईशा के साथ डांस करने वाली अनंत की इस दोस्त के बारे में सबकुछ।
2 of 5
ईशा अंबानी और श्लोका मेहता के साथ स्टेज पर डांस करने वाली राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका का नाम मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर वायरल हो रही है।
इस फोटो के आधार पर दावा किया जा रहा था कि दोनों की सगाई हो चुकी है। इससे पहले कि बात आगे बढ़ती, अंबानी परिवार ने फौरन इस खबर का खंडन कर दिया है। अंबानी परिवार की ओर से साफ किया गया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई नहीं हुई है।
3 of 5
राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के कैथड्रियल एंड जॉन कॉनन स्कूल और इकोल मोन्डियल वर्ल्ड स्कूल से की है। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
24 साल की राधिका मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों से की। राधिका एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राधिका विरेन मर्चेंटकी बेटी हैं। विरेन इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। बता दें, राधिका की कुल नेटवर्थ करीब 8 करोड़ रूपए है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।