कोरोना वायरस का प्रभाव हर जगह देखने को मिला है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पिछले कुछ समय से देश और दुनिया के कई देशों में लॅाकडाउन लगा हुआ था, जिसमें अब कुछ ढील दी जाने लगी है। कोरोना महामारी का प्रभाव शादियों में भी देखने को मिला है।
आधे से ज्यादा युवा नहीं करना चाहते चुपचाप तरीके से शादी, जानें शादी के बारे में क्या राय रखती है युवा पीढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शानदार जश्न मनाने में रखते हैं विश्वास
- आज की युवा पीढ़ी शानदार जश्न मनाने में विश्वास रखती है। इस समय कोरोना वायरस के कारण शानदार तरीके से जश्न मनाना संभव नहीं है, जिस वजह से कई लोगों ने अपनी शादी की तारीख को 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। इस समय शादी समारोह में अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं।
शादी के बाद जाना चाहते हैं देश-दुनिया की सैर पर
- कई युवाओं ने इस वजह से शादी की तारीख को आगे बढ़ा दिया है क्योंकि वे शादी के ठीक बाद लंबी छूट्टी लेकर अपने जीवनसाथी के साथ देश- दुनिया की सैर पर जाना चाहते हैं। अभी कोरोना वायरस के कारण कई भी जाना संभव नहीं है। आज की युवा पीढ़ी घूमने का काफी शौक रखती है, ऐसे में शादी के ठीक बाद युवा चाहते हैं कि हनीमून के लिए जाया जाए। परंतु इस समय हनीमून के लिए जाना संभव नहीं है।
शादी में सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं
- युवाओं का कहना है कि शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख पाना संभव नहीं है। ऐसे में इस समय शादी करना ठीक नहीं है। शादी में बिना दोस्तों रिश्तेदारों के रौनक नहीं आती है, जिस वजह से बहुत से युवाओं ने अभी शादी न करने का फैसला लिया है।
शादी ऐसी की सब का दिल खुश हो जाए
- कई युवाओं का मानना है कि शादी ऐसी होनी चाहिए, जिसे दुनिया देखते रह जाए। युवा चाहते तो हैं कि उनकी शादी की लाइव स्ट्रीमिंग दुनियाभर में हो परंतु उनका ये मानना है कि बिना महफिल के लाइव स्ट्रीमिंग का कोई मजा नहीं है। आज की युवा पीढ़ी शादी समारोह में भीड़-भाड़ पसंद करती है।