जब हमें किसी से प्यार होता है तो जैसे मानो सारे दुनिया बहुत ही खूबसूरत लगने लगती है, लेकिन हर रिश्तें में उतार-चढ़ाव आते हैं कभी-कभी रिश्ता टूट भी जाता है। ये समय किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद कुछ लोगों को लगता है कि वह अपने पार्टनर के बिना नहीं रह सकते हैं, हो भी क्यों न एक रिश्तें में किसी के साथ रहना खट्टे मीठे पल बिताना..ये सारी बातें जब ब्रेकअप के बाद पीछे छूटती हैं तो दर्द तो होता ही है, तो आइए जानते हैं कि आप अपने रुठे हुए पार्टनर को कैसे मना सकते हैं। या अपने ब्रेकअप को पैचअप में कैसे बदल सकते हैं।
क्या ब्रेकअप के बाद करना चाहते है पार्टनर से पैचअप, ये टिप्स आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका ब्रेकअप हुआ है और आप अपने एक्स से दोबारा पैचअप करना चाहते हैं तो सबसे पहले सही से सोचे कि आपका रिश्ता किस वजह से टूटा था। सिर्फ भावनाओं में आकर फैसला न लें आप इस बात पर ध्यान दें कि क्या आप वाकई में पैचअप करना चाहते है ?क्या दोबारा उस रिश्तें में वापस जाकर आप उतने खुश रह सकते हैं जितना पहले थे? क्या आपको सच में उससे प्यार था? या किसी अट्रेक्शन की वजह से आप दोनों साथ थे। अगर इन सब बातों पर अच्छी तरह सोच-विचार करने पर भी आपको लगे कि आप अपने पार्टनर के साथ दोबारा पैचअप कर सकते हैं तो ही आगे बढ़े।
अगर हाल ही में आपका ब्रेकअप हुआ है तो जाहिर सी बात है कि आप बहुत दुखी होंगे लेकिन पैचअप करने के लिए ज्यादा जल्दी करना या यूं कहें कि उतावलापन दिखाना अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि कभी-कभी रिश्तें में दूरियां भी मजबूती की वजह बनती हैं पार्टनर को आपकी कमी का अहसास होता है। अपने आप और पार्टनर, दोनों को थोड़ा टाइम लेने दें। क्योंकि जब कोई रिश्ता टूटता है तो मन में कुछ कड़वाहट आ जाती है। थोड़ा वक्त देने से उनका गुस्सा भी शांत हो जाएगा और तब तक मन की कड़वाहट भी दूर हो जाएगी। जिससे आपके प्रयास सही से रंग लाएंगे।
ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग एक दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं ऐसे में पार्टनर तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए किसी अच्छे दोस्त की मदद लें क्योंकि एक दोस्त जिस तरह से बात को समझता है और कोई नहीं समझ सकता। लेकिन किसी ऐसे दोस्त से ही बात शेयर करें जो मुद्दे को गंभीरता से लें। आपके रिश्तें को समझता हो नहीं तो कुछ लोग बात को बनाने की बजाय बिगाड़े देते हैं।
ज्यादातर ऐसा होता है कि ब्रेकअप होने के बाद लोग अपने पार्टनर को बुरा भला कहने लगते हैं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में उल्टी सीधी बातें करने लगते हैं लेकिन चाहे आप दोबारा पैचअप करना चाहें या न चाहें लेकिन जब आपने किसी के साथ इतना वक्त गुजारा है तो उसके बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए, दूसरी बात आप उस टाइम तो गुस्से में ऐसा कर देते हैं लेकिन बाद में आपको पछतावा होता है लेकिन तब तक पैचअप की सारी गुंजाइशे खत्म हो चुकी होती हैं।