फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: FIR registered against 10 people, including the SP District President, for tearing down a hoarding

Jhansi: होर्डिंग फाड़ने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 पर प्राथमिकी, भाजपा पार्षद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 15 Aug 2026 05:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 15 Aug 2026 05:21 AM IST
सार

झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर बीजेपी पार्षद ने राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव की चुप्पी को दर्शाती हुई एक होर्डिंग इलाइट चौराहे पर लगाई थी। जिसे सपा कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिया था।

विज्ञापन
Jhansi: FIR registered against 10 people, including the SP District President, for tearing down a hoarding
थाना नवाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

इलाइट चौराहे पर लगवाई गई होर्डिंग फाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद भट्टागांव से भाजपा पार्षद अमित राय ने सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह समेत आठ अज्ञात के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर पार्षद अमित राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चुप्पी को दर्शाती हुई एक होर्डिंग इलाइट चौराहे पर लगाई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने यह होर्डिंग फाड़ दी। उसके बाद से स्थानीय सपा और भाजपा नेताओं में विवाद छिड़ा हुआ है। शुक्रवार दोपहर उपसभापति आशीष तिवारी, प्रियंका साहू, सुनील नैनवानी, हरिओम मिश्रा, दिनेश सिंह समेत तमाम भाजपा पार्षद नवाबाद थाने पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


पार्षद अमित राय के मुताबिक निर्धारित स्थान पर नगर निगम को शुल्क जमा करके होर्डिंग लगवाई गई थीं। अमित की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला, विश्व प्रताप सिंह यादव और आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed