{"_id":"6a7f7115b34af637970db393","slug":"thieves-broke-locks-and-made-off-with-jewelry-and-cash-worth-lakhs-jhansi-news-c-420-1-jd11001-11213-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ताले चटकाकर चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ताले चटकाकर चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। थाना टहरौली इलाके के ग्राम सिलोरी में घर में घुसे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के चार दिन भी बाद भी पुलिस ने अब तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्राम सिलोरी निवासी वीरेंद्र कुमार ने टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 10 अगस्त की रात वह छत पर सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर आंगन में पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी खुली हुई थी और कपड़े बिखरे पड़े थे। चोर अलमारी में रखे 96 हजार रुपये नकद, छह लाख के सोने-चांदी के आभूषण, दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
पीड़ित के छोटे भाई विजय नायक ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया था। लेकिन, घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में टहरौली थाने की प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।