फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A grand Tiranga Yatra was taken out with a 165-foot-long Tricolour carried on shoulders.

Jhansi News: 165 फुट लंबे तिरंगा कंधों पर रखकर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A grand Tiranga Yatra was taken out with a 165-foot-long Tricolour carried on shoulders.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को मुख्य सड़क पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ललितपुर के व्यापारियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और रास्ते में महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
आजादी के 80 वीं स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल स्टेशन के पास स्थित होटल से वर्णी चौराहा, तुवन तिराहा,,सुपरमार्केट घंटाघर, आजाद चौक तक निकाली गई। रास्ते में सभी महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा को हरी झंडी सदर विधायक राम रतन कुशवाहा एडवोकेट, अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी हीरालाल, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, डॉ. राजकुमार जैन ने दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

भव्य तिरंगा यात्रा मैं नगर पालिका परिषद ललितपुर के सफाई स्वास्थ्य नायकों कर्मचारी के नेतृत्व में एक सौ पैंसठ फुट विशाल तिरंगे को अपने कंधे पर लेकर सुपरमार्केट से आजाद चौक तक ले जाकर यात्रा को भव्य बनाया। भव्य तिरंगा यात्रा मैं व्यापार मंडल के सभी साथियों ने राष्ट्र गीतों के साथ नगर की सड़कों पर थिरकते हुए को भव्यता प्रदान की। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन बवड़ी, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नगर महामंत्री पंकज जैन बिरधा, दिगंबर पर जैन समाज अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडै़या, संयोजक सनत खजुरिया, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक अनोरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed