फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Minister Yogendra Upadhyay stated that the use of pellet guns at Jantar Mantar was justified

Jhansi: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जायज था, पेपर लीक को लेकर कही यह बात

Fri, 14 Aug 2026 01:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा पहले पेपर लीक करने वाले संगठन सत्ता के संरक्षण में रहते थे, जबकि आज ऐसे लोगों को दंडित किया जा रहा है। जो नया कानून आया है, उससे पेपर लीक करने वालों के होश ठिकाने रहेंगे।

विज्ञापन
Jhansi: Minister Yogendra Upadhyay stated that the use of pellet guns at Jantar Mantar was justified
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। - फोटो : संवाद।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को जायज ठहराते हुए कहा कि आंदोलन में राष्ट्रद्रोही शामिल हो गए थे। मंत्री बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने झांसी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


पेपर लीक पर यह कहा
झारखंड में पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक होना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक की पूरी श्रृंखला चलती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद पेपर लीक की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक करने वाले संगठन सत्ता के संरक्षण में रहते थे, जबकि आज ऐसे लोगों को दंडित किया जा रहा है। कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ जो नया कानून आया है, उससे पेपर लीक करने वालों के होश ठिकाने रहेंगे।
विज्ञापन


हिंसा रोकने के लिए हर कदम को बताया जायज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के सवाल पर मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा पैलेट गन किस लिए दी गई है, यदि कोई हिंसा करेगा। उस आंदोलन में राष्ट्रद्रोही भी शामिल हो गए थे, भारत की भावनाओं और महापुरुषों को गाली दे रहे थे। भारतीय संस्कृति और प्रधानमंत्री के लिए अर्मादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे तब क्या करना चाहिए था। हिंसा को रोकने के लिए हर कदम जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की बातचीत करते हुए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed