Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Minister Yogendra Upadhyay: The use of pellet guns at Jantar Mantar was justified; anti-nationals had also joined the protest.
{"_id":"6a7ec789d21ddfbee305015c","slug":"video-minister-yogendra-upadhyay-the-use-of-pellet-guns-at-jantar-mantar-was-justified-anti-nationals-had-also-joined-the-protest-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जायज था, प्रदर्शन में राष्ट्रद्रोही भी हो गए थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले- जंतर-मंतर पर पैलेट गन का इस्तेमाल जायज था, प्रदर्शन में राष्ट्रद्रोही भी हो गए थे शामिल
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:15 PM IST
Link Copied
उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को जायज ठहराते हुए कहा कि आंदोलन में राष्ट्रद्रोही शामिल हो गए थे। मंत्री बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने झांसी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।
झारखंड में पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पेपर लीक होना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक की पूरी श्रृंखला चलती थी, लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद पेपर लीक की घटनाएं न के बराबर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले पेपर लीक करने वाले संगठन सत्ता के संरक्षण में रहते थे, जबकि आज ऐसे लोगों को दंडित किया जा रहा है। कोई माफी नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ जो नया कानून आया है, उससे पेपर लीक करने वालों के होश ठिकाने रहेंगे।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के सवाल पर योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पैलेट गन किस लिए दी गई है। उन्होंने कहा पैलेट गन किस लिए दी गई है, यदि कोई हिंसा करेगा। उस आंदोलन में राष्ट्रद्रोही भी शामिल हो गए थे, भारत की भावनाओं और महापुरुषों को गाली दे रहे थे। भारतीय संस्कृति और प्रधानमंत्री के लिए अर्मादित भाषा का प्रयोग कर रहे थे तब क्या करना चाहिए था। हिंसा को रोकने के लिए हर कदम जायज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।