{"_id":"6a7e29b4ea860656930c2f39","slug":"the-police-scanned-cctv-footage-from-bhojla-bridge-to-the-medical-bypass-jhansi-news-c-11-jhs1004-855274-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पुलिस ने खंगाले भोजला पुल से लेकर मेडिकल बाईपास तक के सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पुलिस ने खंगाले भोजला पुल से लेकर मेडिकल बाईपास तक के सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लूट के इरादे से बुधवार भोजला पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा आढ़ती प्रशांत गुप्ता को गोली मारने की घटना में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की छानबीन तेज कर दी है। घटना की रिपोट प्रशांत के चाचा उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने दर्ज कराई है। पुलिस घटना से जुड़े भोजला पुल से लेकर मेडिकल बाईपास तक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है।
गौरतलब है कि पुरानी गल्ला मंडी रोड स्थित कैलाश रेजीडेंसी में रहने वाले प्रशांत गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता की भोजला मंडी में आढ़त है। बुधवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। स्कूटी में आगे वह लैपटॉप का बैग टांगे था। भोजला रोड होते हुए वह जैसे की पुल पर चढ़ा, तभी पहले खड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने हाथ देकर प्रशांत को रोकने का इशारा किया। अनजान चेहरे देख प्रशांत ने स्कूटी नहीं रोकी। यह देख बदमाशों ने पीछे से प्रशांत पर गोली चला दी। गोली प्रशांत के कमर में लगी और वह लहूलुहान हो गया। बावजूद प्रशांत ने गाड़ी नहीं रोकी और हाइवे पर स्थित अस्पताल पहुंचा। जहां उसने गोली मारने की सूचना दी। इधर सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे व उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार प्रशांत के चाचा उमेश गुप्ता की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि प्रशांत को गोली मारने की घटना में एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।