{"_id":"6a7f70c400c0d39dd405c930","slug":"from-today-ramraja-sarkar-will-grant-darshan-while-seated-on-a-swing-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-855349-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आज से झूले में दर्शन देंगे रामराजा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आज से झूले में दर्शन देंगे रामराजा सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। श्रावण तीज पर्व के अवसर पर शनिवार से तीन दिन तक रामराजा सरकार गर्भ ग्रह से बाहर निकलकर मंदिर के चौक में दर्शन देंगे। इस दौरान भगवान झूले में विराजमान रहेंगे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर निवाड़ी जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गईं हैं।
मंदिर के प्रधान पुजारी रमाकांत शरण महाराज ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय से मान्यता है कि श्रीराम रामराजा सरकार के झूले में बैठने के बाद ही लोग अपने घरों में सावन के झूले डाला करते हैं। इसलिए इस महापर्व का अलग ही महत्व है। सैकड़ो वर्षों से हर साल बुंदेलखंड के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में लोग श्रावण तीज पर अच्छी बारिश, खुशहाली की प्रार्थना लेकर श्रीरामराजा सरकार के दरबार में माथा टेकने आते है। इस बार भी लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
वहीं, मंदिर व्यवस्थापक व तहसीलदार ने बताया कि श्रावण तीज मेले पर मंदिर प्रबंधन ने दर्शनों की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मंदिर प्रांगण से ही महिला और पुरुष रेलिंग अलग लगाए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ महिला पुलिस को तैनात किया जाएगा। आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए झांसी रोड, बबीना रोड पर दोपहिया व चार पहिया वाहनों को नगर से एक किमी पहले ही पार्किंग स्थल बनाकर रोकने की व्यवस्था होगी। ओरछा पृथ्वीपुर मार्ग से आवागमन बंद रहेगा। पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नगर में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।