मल्लिका शेरावत से मनीषा कोइराला तक इन सेलिब्रिटीज का रिश्ता नहीं चल सका लंबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका शेरावत करन सिंह गिल
कहा जाता है कि मल्लिका शेरावत कभी इस बात को नहीं मानतीं कि वो शादी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि उन्होंने पायलट करन सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। मल्लिका की ये शादी सिर्फ एक साल ही चल पाई।
मनीषा कोइराला और सम्राट
मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट से 2010 में शादी की थी लेकिन ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दो साल के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन इनकी शादी सिर्फ दो साल ही चल पाई और 2013 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि अनुराग की हीरोइनों से नजदीकी बढ़ती जा रही थी जो कल्कि को पसंद नहीं थी।
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद पुलकित और यामी गौतम के अफेयर की खबरें सामने आईं और 2015 में ही श्वेता और पुलकित एक दूसरे से अलग हो गए।