{"_id":"6a836c550a5303be0906fff2","slug":"forest-guard-attacked-with-an-axe-after-stopping-the-destruction-of-plants-kaushambi-news-c-261-1-kmb1025-146575-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पौधे नष्ट करने से रोका तो फॉरेस्ट गार्ड पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पौधे नष्ट करने से रोका तो फॉरेस्ट गार्ड पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण अभियान के तहत रोपे गए पौधों को मवेशियों से नष्ट कराने का विरोध करना फॉरेस्ट गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने न सिर्फ गालीगलौज की, बल्कि कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया। हाथ में गंभीर चोट आने पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।
संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गंगा घाट के पास सड़क किनारे पौधरोपण कराया गया है। चायल रेंज के फॉरेस्ट गार्ड ठाकुरदीन माली के मुताबिक रविवार सुबह गश्त के दौरान उन्होंने शोभना गांव निवासी देवव्रत, उसकी मां आशा देवी और गांव के ही रुद्र प्रताप सिंह को अपने मवेशियों से रोपे गए पौधे नष्ट कराते देखा। मना करने पर आरोपी भड़क गए और मारपीट पर उतारू हो गए। इसमें फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
शिकायत पर संदीपन घाट पुलिस ने मां-बेटे समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।