फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Man falls into dry well, dies after being bitten by a venomous snake.

Kaushambi News: सूखे कुएं में गिरा व्यक्ति, जहरीले सांप के डसने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Man falls into dry well, dies after being bitten by a venomous snake.
शेरगढ़ गांव में मृतक के घर पर मौजूद गमजदा नात रिश्तेदार। संवाद - फोटो : File Photo
शेरगढ़ में रविवार देर शाम पुराने सूखे कुएं में गिरने के बाद जहरीले सांप के डसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे चायल सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृृतक गुलाब चंद्र(40) के बड़े भाई संतोष कुमार के मुताबिक, छोटा भाई मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार देर शाम खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहलने निकला था। इसी दौरान घर के समीप स्थित पुराने सूखे कुएं में पैर फिसलने से वह गिर गया। इसी दौरान कुएं में मौजूद जहरीले सांप ने उसे डस लिया। गुलाब के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाल तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे चायल सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed