सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Holi Relationship Advice Crush Ko Rang Kaise Lagaye

Holi 2026: जब क्रश सामने हो और हाथ में गुलाल, तो क्या करें और क्या ना करें?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi Love Tips: अगर आप किसी को पसंद करते हैं और इस होली उसे रंग लगाना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। होली पर अपने पसंदीदा शख्स को रंग लगाने से पहले अगर इन बातों का ध्यान रखेंगे कि अच्छा इम्प्रेशन बना पाएंगे।

Holi Relationship Advice Crush Ko Rang Kaise Lagaye
क्रश को होली पर रंग कैसे लगाएं - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

Holi Relationship Advice: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिल की बात कहने का भी खास मौका होता है। अगर आपके दिल में भी किसी के लिए हल्की-सी फीलिंग है और इस होली आप अपने क्रश को रंग लगाना चाहते हैं, तो जल्दबाज़ी नहीं, सही तरीका अपनाइए। वरना रंग चढ़ने से पहले ही बात बिगड़ सकती है।

Trending Videos


होली का असली रंग सम्मान, समझदारी और मुस्कान में है। अगर दिल की बात कहनी है तो रंग बहाना नहीं, रिश्ते की शुरुआत बनाइए। क्योंकि सच्चा रंग वही है जो इज्जत और प्यार के साथ चढ़े। आइए जानते हैं क्रश को रंग लाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें और क्रश के साथ होली खेलने के लिए क्या स्मार्ट तरीके अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लें इजाजत, फिर लगाएं रंग

सबसे जरूरी बात 'सहमति' है। सीधे जाकर रंग लगा देना फिल्मी सीन में अच्छा लगता है, असल जिंदगी में नहीं। किसी को रंग लगाना है तो हल्के अंदाज़ में पूछ सकते हैं, "इस बार होली पर सबसे पहला रंग मैं लगा सकता या लगा सकती हूं?" अगर सामने वाला मुस्कुराए और हां कहे, तो समझिए पहला स्टेप क्लियर।



दोस्ती की शुरुआत को बनाएं मजबूत

अगर अभी सिर्फ हल्की-फुल्की जान-पहचान है, तो पहले बातचीत बढ़ाएं।

  • होली की प्लानिंग पूछें

  • ग्रुप सेलिब्रेशन का आइडिया दें

  • मीम या फनी होली रील शेयर करें

जब आपके साथ वह सहज महसूस करने लगेंगे तो रंग लगाना भी आसान हो जाएगा।


सही समय और सही माहौल चुनें

भीड़ में अचानक रंग लगा देना हर किसी को पसंद नहीं आता। बेहतर होगा कि रंग लगाते समय,

  • परिवार या दोस्तों के साथ सुरक्षित माहौल हो

  • कैमरा और सोशल मीडिया प्रेशर न हो

  • सामने वाला सहज महसूस करे


हल्का, प्यारा और सम्मानजनक अंदाज रखें

चेहरे पर हल्का सा गुलाल और साथ में एक प्यारी सी लाइन कहां, "होली है और ये रंग थोड़ी-सी मेरी फीलिंग्स का भी है।" ज्यादा दिखावे, ड्रामे या जबरदस्ती की हरकतों से बचें। याद रखें कि इम्प्रेशन बनाना है, डराना नहीं है।


रिजेक्शन के लिए भी तैयार रहें

हर कहानी रंगीन हो, ये जरूरी नहीं। अगर सामने वाला मना कर दे, तो मुस्कुराकर कहें कि कोई बात नहीं, आपकी होली शानदार रहे। यही मैच्योरिटी आपको और आकर्षक बनाती है।


अगर क्रश भी दे सकारात्मक प्रतिक्रिया तो?

  • पूछकर साथ में फोटो लें 

  • ठंडाई या गुझिया ऑफर करें

  • बाद में एक स्वीट मैसेज भेजें

  • होली के बाद कॉफी डेट का हल्का-सा इशारा कर सकते हैं। हो सकता है ये होली आपकी लव स्टोरी की शुरुआत बन जाए।



होली में क्या बिल्कुल न करें?

  • जबरदस्ती रंग न लगाएं

  • चेहरे या बालों पर केमिकल कलर न डालें

  • पब्लिक में प्रपोज़ल का दबाव न बनाएं

  • नशे में सीमा पार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed