सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Former State Intelligence Service chief Suresh Sally arrested involvement 2019 Easter bombings

Sri Lanka: पूर्व राज्य खुफिया सेवा प्रमुख सुरेश सैली गिरफ्तार, 2019 ईस्टर बम धमाकों में शामिल होने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 25 Feb 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका के पुर्व राज्य खुफिया सेवा प्रमुख को सीआईडी के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उन पर 2019 में हुए ईस्टर बम धमाकों पर शामिल होने का आरोप है। 

Sri Lanka Former State Intelligence Service chief Suresh Sally arrested involvement 2019 Easter bombings
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राज्य खुफिया सेवा प्रमुख सुरेश सैली को को गिरफ्तारी हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें 2019 ईस्टर बम धमाकों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। उन्हें अपराध जांच विभाग द्वारा कोलंबो के सबअर्ब पेलियागोड़ा से गिरफ्तार किया गया है। 

Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक उन्हें 2019 ईस्टर संडे बम धमाकों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसमें कोलंबो के चर्चों और फाइव-स्टार होटलों में 11 भारतीयों समेत 270 लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब यह हमले हुए, तब सैली विदेश में एक राजनयिक के पद पर काम कर रहे थे। यह हमले एक लोकल मिलिटेंट ग्रुप ने किए थे। आरोप थे कि रक्षा प्रतिष्ठान के पास इन हमलों के बारे में पहले से जानकारी थी, जिसमें भारत द्वारा साझा की गई वॉर्निंग भी शामिल थी, लेकिन उन्होंने समय पर एक्शन नहीं लिया।

उस समय राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की सरकार पर भारत द्वारा शेयर की गई खुफिया जानकारी के बावजूद हमलों को रोकने के लिए कोई एक्शन न लेने का आरोप था। अभी की नेशनल पीपुल्स पावर सरकार ने 2024 के आखिर में ईस्टर टेरर अटैक की जांच फिर से शुरू की, जिसमें कहा गया कि राजनीतिक प्रभावों की वजह से पहले मामले को दबाया गया था। गिरफ्तारी पर पुलिस का कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed