फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए काजोल और अजय से लें ये टिप्स, रिश्ता होगा मजबूत

Tue, 04 Aug 2020 09:05 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 04 Aug 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
kajol and ajay devgn happy married life tips secrets advice how to make relationship strong
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॅालीवुड की मशहूर जोड़ी अजय और काजोल को शादी के बंधने में बंधें हुए 21 साल हो गए हैं। इन दोनों की बॅान्डिंग आज भी शानदार नजर आती है। आजकल जहां रिश्ते बहुत जल्दी-जल्दी टूट जाते हैं वहीं अजय और काजोल साथ में काफी अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। अगर आप भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अजय और काजोल से टिप्स ले सकते हैं। आइए जानते हैं रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए किन बातों का ध्यान देना जरूरी होता है....

kajol and ajay devgn happy married life tips secrets advice how to make relationship strong
अजय देवगन और काजोल - फोटो : Instagram

दूसरे क्या सोचते हैं इस बात पर ध्यान न दें

  • जब काजोल और अजय ने शादी की थी तो बहुत से लोगों का कहना था कि ये दोनों अपोजिट नेचर के हैं और इनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाएगा, परंतु काजोल और अजय की शादी को हुए आज 21 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। ये दोनों साथ में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। काजोल और अजय इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि लोग उनके रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका रिलेशनशिप मजबूत बने तो इस बात की तरफ ध्यान न दें कि लोग आपके रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं।
kajol and ajay devgn happy married life tips secrets advice how to make relationship strong
अजय देवगन और काजोल - फोटो : social media

विश्वास है जरूरी

  • किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास ही होता है। शादी के बाद कई बार अजय का नाम दूसरी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया पर काजोल को अजय पर विश्वास था जिस वजह से उनके रिश्ते में कोई भी परेशानी नहीं आई। अगर आप भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एक- दूसरे पर विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
kajol and ajay devgn happy married life tips secrets advice how to make relationship strong
Ajay Devgn, Kajol, Karan Johar - फोटो : social media

हर परिस्थिति में पार्टनर का साथ

  • काजोल, करण जौहर और शाहरुख खान काफी अच्छे दोस्त हैं, परंतु जब अजय की करण और शाहरुख से तनातनी हुई तो काजोल ने अजय का साथ दिया। काजोल की तरह ही रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए हर परिस्थिति में पार्टनर का साथ देना चाहिए।
विज्ञापन
kajol and ajay devgn happy married life tips secrets advice how to make relationship strong
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला

सास-ससुर को अपने माता-पिता की तरह करें प्रेम

  • एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था कि काजोल उनके माता-पिता या अपने सास-ससुर के साथ बेहद ही स्ट्रांग बॅान्ड शेयर करती हैं। काजोल सास- ससुर से अपने माता-पिता की तरह ही प्रेम करती हैं। रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए सास- ससुर को अपने माता-पिता की तरह ही मान- सम्मान और प्यार दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed