{"_id":"6a7eebde59cacd1bcc08630a","slug":"video-video-palsa-ka-taraga-yatara-ma-gaja-thashabhakata-ka-sathasha-esapa-na-thalya-rashhatarahata-saravapara-rakhana-ka-sakalpa-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस की तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, एसपी ने दिलाया राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस की तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, एसपी ने दिलाया राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर अस्पताल चौराहा और पानी टंकी चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की गई।
एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को मजबूत करना है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।