{"_id":"6a7e131729b59fb9d808fdf8","slug":"leopard-attacks-woman-sleeping-on-veranda-sustains-deep-head-wounds-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155077-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सिर में गहरे घाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बरामदे में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सिर में गहरे घाव
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल रामदेई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। ककरहा रेंज में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। बेझा धर्मपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के जंगल से निकले तेंदुए ने घर के बरामदे में सो रही महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग निकला। हमले में महिला के सिर में गहरे जख्म हो गए। सीएचसी मोतीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
गांव निवासी रामदेई (52) बुधवार रात घर के बरामदे में सो रही थीं। तड़के करीब 3:30 बजे तेंदुआ छलांग लगाकर बरामदे में पहुंच गया और उसने रामदेई के सिर पर पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया। इससे वह चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग शोर मचाते हुए दौड़े और तेंदुए को भगाया। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और आसपास गश्त की। वन क्षेत्राधिकारी ककरहा केके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के परिवार को 1500 रुपये अहेतुक सहायता के रूप में दिए गए हैं। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है।