फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four-year-old female leopard trapped in a cage.

Bahraich News: पिंजरे में कैद हुई चार साल की मादा तेंदुआ

Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old female leopard trapped in a cage.
हरदी इलाके के बाजपेयीपुरवा में पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ।
बौंडी (बहराइच)। हरदी इलाके में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बनी मादा तेंदुआ बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गई। वह बाजपेयीपुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म पर लगे पिंजरे में सुबह करीब 6:30 बजे बंद मिली। उसकी उम्र करीब चार वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन


मादा तेंदुआ थाना हरदी के गंगापुरवा, बाजपेयीपुरवा सहित आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से आबादी के पास चलककदमी कर रही थी और मवेशियों को निशाना बना रही थी।इसे देखते हुए वन विभाग ने बाजपेयीपुरवा में सतनाम सिंह के फार्म पर सप्ताह भर पहले पिंजरा लगाया था।
विज्ञापन


सुबह फार्म पर पहुंचे लोगों की नजर पिंजरे में कैद तेंदुए पर पड़ी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर मोहम्मद शाकिब ने टीम के साथ तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि यह चार साल की मादा तेंदुआ है। स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में पांच तेंदुए पकड़े गए
13 अगस्त 2026: हरदी इलाके के बाजपेयीपुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म पर लगे पिंजरे में मादा तेंदुआ हुई कैद।
11 अगस्त 2026: मोतीपुर रेंज के दौलतपुर नई बस्ती में मवेशियों का शिकार करने वाला करीब सात वर्ष का नर तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ।

4 अगस्त 2026: सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौढ़ी गांव में दहशत फैलाने वाला करीब चार वर्ष का नर तेंदुआ पिंजरे में फंसा।

31 जुलाई 2026: ककरहा रेंज के गांवों में लगातार दिखाई दे रही मादा तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हुई।

20 जुलाई 2026: ककरहा रेंज के अहिरनपुरवा गांव में 88 वर्षीय बुजुर्ग पर हमले के बाद पांच वर्षीय मादा तेंदुआ पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed