{"_id":"6a7e0fe9b9c2691386024874","slug":"saryu-surges-again-water-level-nears-danger-mark-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155057-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरयू में फिर उफान, लाल निशान के करीब पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरयू में फिर उफान, लाल निशान के करीब पहुंची
विज्ञापन
जरवलरोड स्थित एल्गिन ब्रिज पर बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंचकर स्थिर हो गया। एल्गिन ब्रिज पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 106.03 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 106.07 मीटर है। यानी नदी अब खतरे के निशान से महज चार सेंटीमीटर नीचे है।
जलस्तर के खतरे के स्तर के समीप पहुंचने से सरयू किनारे के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। इसी बीच चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी समेत तीन बैराज से बृहस्पतिवार शाम चार बजे 2.42 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे रात में नदी का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सरयू के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। लेकिन लगातार भारी डिस्चार्ज के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के उपखंड अधिकारी नंदू प्रसाद ने बताया कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। निचले इलाकों की स्थिति की निगरानी के लिए राजस्व कर्मियों की टीमें भी सक्रिय हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ग्रामीणों को तत्काल अलर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जलस्तर की स्थिति
स्थान
जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.80 मी. 135.49 मी. 1,09,035 क्यूसेक
गिरिजापुरी बैराज 135.30 मी. 136.78 मी. 1,31,478 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.70 मी. 133.50 मी. 2,305 क्यूसेक
- तीनों बैराजों से नदी में छोड़ा गया कुल पानी : 2,42,818 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 106.03 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर
घूर देवी पर जलस्तर 111.87 मीटर, खतरे का निशान 112.150 मीटर