फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: बच्चों को दोस्त बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, रिश्ता होगा मजबूत

Thu, 23 Jul 2020 09:11 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 23 Jul 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
parenting tips child care some easy ways to build a friendship with your child
बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहना बहुत जरूरी होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चे अपने माता-पिता से खुलकर बातें नहीं कर पाते हैं। बच्चे अपने दोस्तों से अपनी सभी बातें करना पसंद करते हैं। परंतु बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए जरूरी है कि वो अपनी बातों को अपने माता-पिता के सामने भी रखें। अक्सर माता-पिता के साथ दोस्तों की तरह बॉन्ड नहीं होता है जिस वजह से बच्चे अपनी बातें माता-पिता के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनको अपनाने से आपके बच्चे और आपका रिश्ता भी दोस्त की तरह हो जाएगा। आइए जानते हैं बच्चों को दोस्त बनाने के टिप्स...

parenting tips child care some easy ways to build a friendship with your child
बच्चों को इस बात का विश्वास दिलाएं कि आप उनका हर समय साथ देंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा करें

  • अगर आप बच्चों के दोस्त बनना चाहते हैं तो सबसे पहले उनसे वादा करें कि जीवन की हर परिस्थिति में आप उनका साथ देंगे। अक्सर बच्चे इस बात को लेकर काफी डरते हैं कि अगर उनसे कोई गलती हो जाए तो उनके माता-पिता क्या कहेंगे। बच्चों को बताएं कि गलतियां सबसे होती हैं और इस बात का विश्वास भी दिलाएं कि आप उनका हर समय साथ देंगे।
parenting tips child care some easy ways to build a friendship with your child
बच्चों के साथ समय- समय पर घूमने का प्रोग्राम बनाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों के साथ समय बिताएं

  • आप कितना ही व्यस्त क्यों न रहते हों, अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालें। बच्चों के साथ समय बिताएं। बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होता है। अपने बच्चों के साथ समय- समय पर घूमने का प्रोग्राम बनाएं और बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
parenting tips child care some easy ways to build a friendship with your child
बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि आप उनके लिए हमेशा अवेलेबल हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बच्चों के लिए हमेशा अवेलेबल रहें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आपका दोस्त बन जाए तो उसके लिए हर समय अवेलेबल रहने की कोशिश करें। जब भी आपके बच्चों को आपकी जरूरत हो आपका उनके पास में रहना बहुत जरूरी है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि आप उनके लिए हमेशा अवेलेबल हैं।
विज्ञापन
parenting tips child care some easy ways to build a friendship with your child
आपके प्यार करने से ही बच्चे आपके बहुत अच्छे दोस्त बन जाएंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बच्चों को प्यार का एहसास कराते रहें

  • सभी माता-पिता अपने बच्चों से बहुत प्रेम करते हैं, परंतु आपको इस बात का एहसास भी कराते रहना चाहिए। जब भी आपको लगे कि आपके बच्चे परेशान हैं तो उन्हें गले लगाएं और उन्हें ये बताएं कि आप हर समय उनके साथ हैं। आपके प्यार करने से ही बच्चे आपके बहुत अच्छे दोस्त बन जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed