फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परवरिश: छुटपन से ही बच्चों को सिखाएं पैसों की अहमियत, बचत और खर्च का दें ज्ञान

Mon, 08 Jul 2019 02:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 08 Jul 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Parenting Tips How to teach your kid value of Money
बच्चों को सिखाएं पैसों की बचत करना - फोटो : pixabay

बच्चों को बचपन से ही पैसों की अहमियत बताना बेहद जरूरी है। उन्हें बचत और खर्च का ज्ञान दें ताकि बड़े होने पर वे आसानी से अपने भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकें। अक्सर देखा गया है कि भारतीय परिवारों में बच्चों को पैसों की अहमियत को लेकर कम ही जानकारी दी जाती है। अभिभावक, बच्चों को घर से ही आर्थिक जगत का ज्ञान नहीं देते हैं जो कि डिजिटल युग में बेहद जरूरी है। हम क्रेडिट कार्ड्स, ऑनलाइन बेकिंग, टैक्स और निवेश की दुनिया में जी रहे हैं। जिस तरह से ये सभी चीजें बड़ों के लिए बेहद जरूरी हैं, वैसे ही इनके बारे में बच्चों को भी घर से ही जानकारी देना शुरू करें। 

Parenting Tips How to teach your kid value of Money
मनी - फोटो : pixabay

इससे आपके बच्चे के भीतर आर्थिक समझ बढ़ेगी। बच्चों को पैसों की अहमियत, खर्च और बचत के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, अर्थव्यवस्था को लेकर बच्चे की समझ भी मजबूत होगी। आप अपने इकनॉमिक आइडियाज को अपने बच्चों के साथ शेयर करें और उन्हें बताए कि सुरक्षित भविष्य के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग कितनी जरूरी है। अपने बच्चों के लिए पैसे को अदृश्य चीज न बनाएं। 

Parenting Tips How to teach your kid value of Money
मनी - फोटो : pixabay

जिस तरह से आप घरों में बच्चों की परवरिश करते वक्त उन्हें रिश्तों के बारे में बताते हैं। खेलों के बारे में जानकारी देते हैं, उसी तरह से पैसों को लेकर भी उनकी समझ को विकसित करें। बच्चों के साथ संभव हो तो घर में बजट को लेकर बातचीत करें। उन्हें गुल्लक दें और पैसे जमा करना सिखाएं। अगर आपका बच्चा आपसे पैसों को लेकर बातचीत करता है तो उसे प्यार से अर्थ के बारे में जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parenting Tips How to teach your kid value of Money
children parents

अगर आपका बच्चा आपसे डेबिट और क्रेडिट कार्ड के बारे में पूछता है तो उसे झिड़के न बल्कि आसान भाषा में इन चीजों के बारे में बताएं। बच्चों को बैंक और खाते के बारे में भी जानकारी दें। इन सभी चीजों को बच्चों की परवरिश में शामिल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed