सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Summer Matka Water Cooling Tips Matka Use Karne Ke Sahi Tarike

Matka Water Cooling Tips: मटका रखा है तो सावधान! ये 7 गलतियां करेंगें पानी को बेकार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 30 Mar 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Matka Use Karne Ke Sahi Tarike: मटके का पानी ठंडा रखने के लिए उसे ठंडी और हवादार जगह पर रखें, रोज पानी बदलें, उपयोग से पहले मटका भिगोएं, और उसे जमीन से ऊपर स्टैंड पर रखें।

Summer Matka Water Cooling Tips Matka Use Karne Ke Sahi Tarike
मटके का पानी ठंडा कैसे रखें - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

गर्मियों में ठंडे पानी की चाहत बढ़ जाती है। चिलचिलाती धूप से राहत पाना हो या गर्मी में प्यास बुझानी हो, ठंडे पानी की मांग हर कोई करता है लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी नुकसानदायक हो सकता है। अक्सर बड़े लोग फ्रिज का ठंडा पानी पीने से रोकते हैं, खासकर अगर आप धूप से आए हों। अब ऐसे में ठंडा पानी भी चाहिए लेकिन फ्रिज का पानी नहीं पी सकते तो प्राकृतिक तरीके से ठंडे हुए पानी का सेवन करें। 

प्राकृतिक ठंडा पानी मिट्टी के मटके के जरिए आसानी से मिल जाता है। उस दौर में जब फ्रिज नहीं हुआ करती थी, तब भी लोग ठंडा पानी पीते थे। इसी तरीके से प्यास बुझाने के लिए गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग अपने घरों में मटका रखना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मटके का पानी न सिर्फ ठंडा होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि मटका रखने के बावजूद पानी ठंडा नहीं हो रहा। दरअसल, इसके पीछे कुछ छोटी लेकिन अहम गलतियां होती हैं। अगर आप भी इस गर्मी ठंडे पानी के लिए मटके का इस्तेमाल कर रहे हैं तो तो इन बातों का खास ध्यान रखें।


मटका इस्तेमाल से पहले धोना जरूरी

नया मटका सीधे इस्तेमाल करना बड़ी गलती है। इसे कम से कम 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें और अच्छी तरह साफ करें।


सही जगह पर रखें मटका

मटका हमेशा ठंडी और हवादार जगह पर रखें। धूप में रखने से पानी कभी ठंडा नहीं होगा।


रोज बदलें पानी

पुराना पानी ठंडा होने की क्षमता खो देता है। हर दिन मटके में ताजा पानी भरना जरूरी है।


हवा का संपर्क जरूरी

मटका तभी ठंडा करता है जब उसके आसपास हवा चलती है। इसे खुली जगह या खिड़की के पास रखें।


मटके की सफाई रखें

अगर मटका गंदा होगा तो पानी भी खराब लगेगा। हर 2-3 दिन में मटके को साफ करना जरूरी है।


लकड़ी या स्टैंड पर रखें

मटका सीधे जमीन पर रखने से ठंडक कम हो जाती है। इसे लकड़ी के स्टैंड पर रखें।


ढक्कन हमेशा बंद रखें

खुला मटका जल्दी गर्म हो जाता है और पानी में धूल भी जाती है। इसलिए मटके को मिट्टी की कटोरी के जरिए बंद कर दें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed