सब्सक्राइब करें

Back Pain: कमर दर्द ने चलना-फिरना तक कर दिया है मुश्किल, ये साइटिका या स्लिप डिस्क तो नहीं? ऐसे पहचानें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 30 Mar 2026 08:12 PM IST
सार

अक्सर लोग कमर दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यदि दर्द एक पैर में ज्यादा हो, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो, तो यह साइटिका हो सकता है। कैसे जानें आपको साइटिका है या स्लिप डिस्क?

विज्ञापन
sciatica pain causes and symptoms difference between sciatica pain and slipped disc
कमर दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या आप भी पीठ के निचले हिस्से या कमर में दर्द से परेशान हैं? इतना दर्द रहता है कि आपके लिए चलना-फिरना, रोज के काम-काज करना तक मुश्किल हो गया है? अगर हां तो इसे हल्के में लेने की भूल तो बिल्कुल भी न करें। छोटी सी लगने वाली ये समस्या आपके लिए बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है।



लंबे समय तक बैठकर काम करते रहने, शारीरिक रूप से कम मेहनत करने या गलत तरीके से व्यायाम करने की वजह से कमर में दर्द होना आम हो सकता है। हालांकि कुछ स्थितियों में ये साइटिका या स्लिप डिस्क का लक्षण भी हो सकता है, जिसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती है।

कमर में हो रहा दर्द स्लिप डिस्क की वजह से है या फिर साइटिका के कारण, इसकी पहचान कैसे की जाए?

Trending Videos
sciatica pain causes and symptoms difference between sciatica pain and slipped disc
साइटिका के कारण पैर में दर्द - फोटो : Adobe Stock

पहले साइटिका के बारे में जान लीजिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, साइटिका ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की सबसे लंबी नस साइटिक नर्व पर किसी कारणवश दबाव बढ़ जाता है। 
 

  • यह नस कमर के निचले हिस्से से निकलकर कूल्हों, जांघों और पैरों तक जाती है। 
  • जब इस नस पर दबाव पड़ता है तो कमर से लेकर पैर तक तेज झटके जैसा दर्द महसूस होता है।
  • 30 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है।
  • लंबे समय तक बैठकर काम करने, बैठने की पोजिशन गलत होने और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं इसको बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 



साइटिका के क्या लक्षण हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक पैर में तेज दर्द, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो तो यह साइटिका हो सकता है। स्पाइनल स्टेनोसिस, हड्डी बढ़ने, चोट या लंबे समय तक गलत पॉश्चर में बैठने के कारण आपको साइटिका की दिक्कत और कमर में दर्द हो सकता है। 

  • साइटिका का दर्द आमतौर पर कमर से शुरू होकर कूल्हे और एक पैर के पीछे की तरफ नीचे तक जाता है। 
  • कुछ लोगों को झनझनाहट, सुन्नपन या मांसपेशियों में कमजोरी भी महसूस होती है।
  • उम्र बढ़ने के साथ, मोटापा, डायबिटीज, भारी वजन उठाने वाले काम करने वालों में इस समस्या का खतरा अधिक देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sciatica pain causes and symptoms difference between sciatica pain and slipped disc
कमर दर्द होने की क्या वजह है? - फोटो : Freepik.com

अब स्लिप डिस्क के बारे में जानिए

डॉक्टर बताते हैं, स्लिप डिस्क रीढ़ से जुड़ी समस्या है। हमारी रीढ़ छोटी-छोटी हड्डियों से मिलकर बनी होती है और इनके बीच में नरम, कुशन जैसी डिस्क होती है। जब यही डिस्क किसी कारण से अपनी जगह से खिसक जाती है और पास की नस पर दबाव डालती है, तो आपको स्लिप डिस्क की दिक्कत होती है। 

स्लिप डिस्क के कारण कमर दर्द के साथ गर्दन-एड़ी में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट भी हो सकती हैं। अगर नस पर ज्यादा दबाव हो तो चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है।

sciatica pain causes and symptoms difference between sciatica pain and slipped disc
कमर दर्द होने पर क्या किया जाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

साइटिका और स्लिप डिस्क में क्या अंतर है?

साइटिका और स्लिप डिस्क के लक्षण अक्सर मिलते-जुलते होते हैं, ऐसे में अक्सर लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि दर्द की असली वजह क्या है। आपको कमर दर्द क्यों हो रहा है, इसे कुछ आम अंतरों के साथ समझा जा सकता है।
 

  • फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं, स्लिप डिस्क एक संरचनात्मक समस्या है जबकि साइटिका नस के दबाव के कारण होने वाला दर्द है। स्लिप डिस्क साइटिका का कारण बन सकती है
  • अगर कमर दर्द के साथ पैर में तेज झटके जैसा दर्द हो रहा हो तो यह साइटिका हो सकता है।
  • हालांकि स्लिप डिस्क की समस्या में केवल कमर में जकड़न और रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्सों में तेज दर्द होता है।
  • झुकने या लंबे समय तक बैठे रहने के कारण ये दर्द बढ़ सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed