सब्सक्राइब करें

इन टिप्स को अपनाने से नहीं होगा पाटर्नर से मनमुटाव, रिश्ता होगा मजबूत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 23 Aug 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
things to do in a relationship to make it better

रिलेशनशिप में हम अक्सर कई बातों को भूल जाते हैं और फिर रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। पार्टनर से मनमुटाव होने लगता है और धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि घरेलू हिंसा और झगड़े का रूप ले लेता है। कुछ टिप्स रिश्तों की अहमियत को बनाए रखने के लिए बेहद काम आते हैं जिनको आमतौर पर हम भूल जाते हैं। ये सावधानियां आपसी प्रेम को मजबूत तो रखती ही हैं साथ ही में रिश्ते में आई दरार को भी पाटती हैं। आइए, आज जानते हैं, क्या हैं वो टिप्स....


 
things to do in a relationship to make it better

पार्टनर और अपने बीच किसी भी तरह का मनमुटाव न आने दें

  • स्वस्थ रिलेशनशिप की पहचान होती है रिश्ते में आई किसी भी तरह की दरार को दूर करना । पार्टनर और अपने बीच कभी भी किसी भी तरह का मनमुटाव न आने दें। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है।

 
things to do in a relationship to make it better
relationship - फोटो : pixa

अपनी भावनाओं को साझा करें

  • एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें। रिलेशनशिप में आपस में किसी को भी चलताऊ न लें। अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
things to do in a relationship to make it better
relationship - फोटो : pixa

एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है

  • बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी। 

 
विज्ञापन
things to do in a relationship to make it better
relationship - फोटो : pixa

अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें

  • अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को भरपूर वक्त देने के साथ ही अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed