{"_id":"6a7ec90e468278710700e8a5","slug":"bhopal-news-bhopal-awash-in-the-colours-of-the-tricolour-cm-mohan-yadav-joins-karmashree-s-massive-32-km-r-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल तिरंगामय, कर्मश्री की 32 किमी की विशाल यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल तिरंगामय, कर्मश्री की 32 किमी की विशाल यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
Fri, 14 Aug 2026 01:21 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:21 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी भोपाल में कर्मश्री संस्था की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यात्रा में शामिल हुए और इसे प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा बताया।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव तिरंगा यात्रा में सेल्फी लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से कर्मश्री संस्था की विशाल तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का उत्साह और जोश इस यात्रा में साफ दिखाई दे रहा है। यह भोपाल के लिए गर्व की बात है कि यहां इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
तिरंगा यात्रा में सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विश्व भारत की ताकत को देख रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 से 17 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज पूरा विश्व भारत की ताकत को देख रहा है और स्वतंत्रता हमारी अमर पहचान है। उन्होंने भारतीय सेना के वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में से एक है। प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा विकास को नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे पूरा भोपाल तिरंगामय हो गया हो।
ये भी पढ़ें- MP News: सीएम मोहन यादव बड़वानी में जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल, जनता की सीधे करेंगे सुनवाई

कोलार से निकली कर्मश्री तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करना
कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यात्रा कोलार सिक्स लेन स्थित मदर टेरेसा स्कूल के सामने से शुरू हुई और इसका समापन संत नगर स्थित भैंसाखेड़ी मंडी में होगा। करीब 32 किलोमीटर लंबे मार्ग पर निकाली गई इस यात्रा में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। यात्रा मार्ग पर 1100 से अधिक स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठनों की ओर से स्वागत की व्यवस्था की गई। इसके अलावा शहर के कई प्रमुख चौराहों पर विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। विधायक ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।