फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Recalling the pain of Partition, the MP stated that details regarding funds coming from Pakistan and

MP News: विभाजन की पीड़ा को किया याद, सांसद बोले- पाकिस्तान और चीन से आने वाले फंड की जानकारी सामने आनी चाहिए

Fri, 14 Aug 2026 01:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 14 Aug 2026 01:34 PM IST
सार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भोपाल में मौन जुलूस निकालकर 1947 के बंटवारे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विभाजन पीड़ितों का सम्मान किया गया और उस दौर की त्रासदी को प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के सामने रखा गया।

विज्ञापन
MP News: Recalling the pain of Partition, the MP stated that details regarding funds coming from Pakistan and
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन पीड़ितों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मौन जुलूस निकाला गया, विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई और विभाजन का दर्द झेल चुके लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भोपाल आए 150 विभाजन पीड़ितों का सम्मान किया। इसके अलावा 10 लोगों को सरेंडर पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र शामिल हुए। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त उत्सव का नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश के विभाजन के दौरान अपना घर, परिवार और सब कुछ खो दिया था। उन्होंने कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदियों में से एक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित
विज्ञापन


विभीषिका दिवस मनाने का उद्देश्य अखंडता को मजबूत करना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, ताकि नई पीढ़ी उस दर्द और संघर्ष को समझ सके। इसका उद्देश्य किसी के प्रति नफरत पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना है। इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने विदेशी फंडिंग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भोपाल के कई गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को पाकिस्तान और चीन से आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी सामने आई है। जनता को यह जानने का अधिकार है कि विदेशों से कितना पैसा आया और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एनएचआरसी ने ‘एनालॉग पनीर’ पर मांगे जवाब, एफएसएसएआई और राज्यों को दो हफ्ते में देनी होगी रिपोर्ट

जान गंवाने वालों की स्मृति में मौन रैली निकाली 
उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द झेलने वाले लोगों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और नए सिरे से अपना जीवन शुरू किया। देश के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष अभय पंडित, कार्यक्रम संयोजक राकेश कुकरेजा, पार्षदों और जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में मौन रैली निकाली गई और देश की एकता, अखंडता तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed