{"_id":"6a7ec28e45ded97e880798e3","slug":"current-ran-like-death-in-the-field-father-and-son-died-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मौत बनकर दौड़ा करंट: पिता-पुत्र की मौत, दवा का छिड़काव करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आए दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मौत बनकर दौड़ा करंट: पिता-पुत्र की मौत, दवा का छिड़काव करते समय खुले बिजली तार की चपेट में आए दोनों
Fri, 14 Aug 2026 12:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:54 PM IST
सार
बिलखिरिया थाना क्षेत्र में खेत में फसल पर दवा का छिड़काव करते समय खुले बिजली के तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ब्रजमोहन भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेत में फसल को कीटों से बचाने के लिए दवा का छिडक़ाव करने निकले पिता-पुत्र के लिए गुरुवार की रात जिंदगी की आखिरी रात साबित हुई। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में खेत में पड़े खुले बिजली के तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय आशीष की मौत हो गई। बेटे को करंट की चपेट में आया देखकर उसे बचाने पहुंचे पिता ब्रजमोहन (44) भी बिजली की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरी रात दोनों के शव खेत में पड़े रहे। शुक्रवार सुबह परिजनों के खेत पहुंचने पर घटना का पता चला।
दवा का छिड़काव करते समय लगा करंट
जानकारी के अनुसार आशीष गुरुवार रात खेत में फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में खुले पड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर गिर पड़ा। बेटे को मुसीबत में देखकर पास मौजूद पिता ब्रजमोहन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- प्रेमी के झांसे में आकर पति से की बेवफाई, अब प्रेमी ने मोड़ा मुंह तो दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन
सुबह खेत पहुंचे तो सामने पड़ा दर्दनाक मंजर
रात में दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। शुक्रवार सुबह परिजन खेत पहुंचे तो वहां पिता-पुत्र के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बिलखिरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुले तार में कैसे आया करंट, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुले पड़े बिजली के तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि तार खेत में किस परिस्थिति में पड़ा था और उसमें करंट कैसे प्रवाहित हो रहा था। बिजली लाइन की स्थिति के साथ यह भी जांचा जा रहा है कि हादसे के पीछे किसी व्यक्ति या विभागीय स्तर पर लापरवाही तो नहीं थी।