फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Kanoongo Caught Red-Handed Taking Bribe, Vigilance Team Takes Him Into Custody

Hardoi: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कानूनगो; सदर तहसील में विजिलेंस टीम की अचानक छापेमारी

Fri, 14 Aug 2026 01:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

Hardoi News: सदर तहसील में तैनात कानूनगो कमल किशोर को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई से सदर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। विजिलेंस टीम आरोपी कानूनगो को अपने साथ शहर कोतवाली ले गई है, जहां कागजी कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Hardoi: Kanoongo Caught Red-Handed Taking Bribe, Vigilance Team Takes Him Into Custody
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

हरदोई की सदर तहसील में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लखनऊ से आई विजिलेंस (एंटी करप्शन) की टीम ने छापेमारी कर एक कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम आरोपी कानूनगो को तुरंत अपने साथ शहर कोतवाली ले गई, जहां लिखापढ़ी और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से तहसील परिसर में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन

भदायल क्षेत्र का काम देख रहे थे कानूनगो

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में तैनात कानूनगो कमल किशोर वर्तमान में भदायल क्षेत्र का काम देख रहे थे। आरोप है कि किसी जमीन के सीमांकन (पैमाइश) या दाखिल- खारिज के एवज में वह एक किसान से रिश्वत की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ विजिलेंस टीम से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगे हाथों दबोचा, कोतवाली में लिखापढ़ी जारी

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही पीड़ित ने कानूनगो कमल किशोर को केमिकल लगे हुए रिश्वत के रुपये थमाए, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। हाथ धुलवाते ही नोटों का रंग बदलते ही रिश्वतखोरी की पुष्टि हो गई।

विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद टीम आरोपी कानूनगो को शहर कोतवाली ले आई। कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कागजी कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप का माहौल है और कई कर्मचारी कार्यालय छोड़कर खिसकते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed