{"_id":"6a7e8e4d51a0d5dadf02620c","slug":"kanpur-body-of-six-month-pregnant-woman-found-in-orchard-500-meters-from-home-murder-suspected-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ‘प्रेमी का धोखा, टायर के निशान और मुंह से झाग', गभर्वती युवती की लाश बाग में कैसे पहुंची? उठ रहे ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ‘प्रेमी का धोखा, टायर के निशान और मुंह से झाग', गभर्वती युवती की लाश बाग में कैसे पहुंची? उठ रहे ये सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:11 AM IST
सार
Kanpur Pregnant Woman Death: घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के पतारा में घर से 500 मीटर दूर एक आम के बाग में छह माह की गर्भवती 24 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवती के मुंह से झाग निकला हुआ था और वह मांग में सिंदूर व बिछिया पहने थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में घाटमपुर कोतवाली के पतारा स्थित घर से 500 मीटर दूर एक छाह माह की गर्भवती युवती का शव गुरुवार सुबह बाग में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती की हत्या कर शव फेंके जाने का पुलिस से आरोप लगाया। मौके पर युवती के मुंह से झाग निकलने से जहरीला पदार्थ खाने या खिलाए जाने की आशंका जताई गई। पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ गहनता से जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
युवती कानपुर में काम करने की बात कहकर रहती थी। पतारा निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उनकी अविवाहित बेटी (24) लगभग चार महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जब वह वापस घर लौटी तो उसने बताया कि वह गर्भवती है। इसके चलते उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया है। 12 जुलाई को कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद उसने घरवालों को बताया कि वह रामादेवी चौराहे के पास रह रही है।
2 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
आम के बगीचे में पड़ा मिला शव
बीते कुछ दिनों से युवती का फोन बंद जाने लगा तो परिजनों को चिंता हुई, लेकिन उसका पता न होने के चलते परिजन बेटी के फोन आने का इंतजार ही करते रहे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने युवती का शव पतारा कस्बा स्थित उसके घर से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित गांव निवासी नरेंद्र पाल सिंह के आम के बगीचे में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
3 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
दुष्कर्म की आशंका को लेकर बनाई गई स्लाइड
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसीपी कृष्ण कांत ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। शव के मुंह से झाग जैसा निकला था। युवती के प्रेमी का पता लगाया जा रहा है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड बनाई गई। इसी के साथ स्वाब, बाल, नाखून के साथ मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने युवती के छह से सात माह के गर्भवती होने की पुष्टि की है। फिलहाल परिजनों ने हत्या कर शव बाग में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
गर्भवती होने पर प्रेमी ने छोड़ा, दूसरे लड़के संग रहने लगी थी
युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गर्भवती हो गई तो उसके प्रेमी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद बेटी को एक दूसरे लड़के ने अपना लिया, लेकिन वह उसका नाम और पता नहीं जानती। एक बार फोन पर उससे बात हुई थी, तो बोली थी कि लेकर आऊंगी। बताया कि 12 जुलाई को वह छोटी बहन को बताकर घर से चली गई थी। तब वह पांच माह की गर्भवती थी। मां ने बताया कि सबसे पहले वह दिल्ली गई थी। तब वर्ष 2024 में छोटी बहन की शादी में आई थी। उसके बाद बीच बीच में आती रहती थी। वह कानपुर में कोचिंग सेंटर में काम करने की बात परिजनों को बताती थी।
विज्ञापन
5 of 7
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
- फोटो : amar ujala
जमीन पर मिले चार पहिया वाहन के टायर के निशान
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जमीन पर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले हैं। वहीं पहुंची डॉग स्क्वायड का कुत्ता घटनास्थल से पश्चिम की ओर लगभग एक किमी दूर केवड़िया रोड तक गया। उसके बाद वापस लौट आया, इससे पुलिस अनुमान लगा रही है, कि गाड़ी से आए हुए व्यक्ति में कोई केवड़िया तक गया होगा। या फिर उस गाड़ी से युवती को डंप किया गया होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।