Kanpur Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज दोपहर बाद बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Weather News: चीन में डॉल्फिन टाइफून का असर खत्म होने और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर परिक्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है और यह दौर 18 अगस्त तक जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में डॉल्फिन टाइफून का असर खत्म होते ही मौसमी प्रणालियां फिर सक्रिय हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे नमी बढ़ने लगी है। कानपुर परिक्षेत्र समेत आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर बाद से बारिश के आसार हैं। दोपहर से रात तक लगातार मध्यम से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश 18 अगस्त तक हल्की और मध्यम होती रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में यह निम्न दबाव बनना शुरू हो गया है।
मध्यम से भारी बारिश का शुरू हो जाएगा दौर
यह सिस्टम तेजी से पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके असर से जो मानसूनी हवाएं पूर्व की तरफ रुकी हुई थीं, वे अब आगे बढ़कर गुरुवार रात से उत्तर प्रदेश के वायुमंडल में पूरी तरह प्रवेश कर जाएंगी। शुक्रवार से कानपुर सहित पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना
गुरुवार रात से यूपी की सीमा में मानसून पूरी तरह सक्रिय होगा। देर रात से हल्की बौछारें और तेज हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी। 14 अगस्त को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। 15 अगस्त को भी यह सिस्टम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। सुबह रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड़ेंगी और दोपहर के बाद फिर से तेज गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है।
तापमान
- अधिकतम- 35.6 डिग्री सेल्सियस।
- न्यूनतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस।