फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Balcony of dilapidated dharamshala collapses pedestrians and bystanders have a narrow escape

Kanpur: जर्जर धर्मशाला का छज्जा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे राहगीर और लोग, नगर निगम की लापरवाही पर आक्रोश

Fri, 14 Aug 2026 09:40 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 14 Aug 2026 09:40 AM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बंगाली माहौल में शुक्रवार सुबह एक जर्जर धर्मशाला का छज्जा अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने जर्जर भवन को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आक्रोश जताया है।

विज्ञापन
Kanpur Balcony of dilapidated dharamshala collapses pedestrians and bystanders have a narrow escape
जर्जर धर्मशाला का छज्जा गिरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली माहौल में अरुण आटा चक्की के पास शुक्रवार सुबह कई वर्ष पुराने जर्जर धर्मशाला का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय उसके नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।

विज्ञापन

सकरी गली में स्थित यह पुरानी धर्मशाला लंबे समय से जर्जर हालत में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन की खराब हालत को लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को छज्जा गिरने के बाद क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन

जर्जर हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि धर्मशाला के अन्य हिस्से भी काफी पुराने और कमजोर नजर आ रहे हैं। ऐसे में आसपास रहने वाले लोगों को अब दूसरे हिस्सों के भी गिरने का खतरा सता रहा है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल मौके का निरीक्षण कर जर्जर हिस्से को सुरक्षित तरीके से हटाने और हादसे की आशंका को खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed