{"_id":"6a7e76405ba570c1dd0028cf","slug":"no-cremation-ground-for-years-villagers-build-pyre-on-road-and-block-traffic-in-protest-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: शमशान घाट नहीं तो सड़क पर सजा दी चिता; महोबा में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, तीन घंटे थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शमशान घाट नहीं तो सड़क पर सजा दी चिता; महोबा में ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, तीन घंटे थमे रहे पहिये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,महोबा
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 14 Aug 2026 07:37 AM IST
सार
Mahoba News: कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में श्मशान घाट की अनदेखी से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों ने शव के अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर ही चिता सजा दी और जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
1 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शमशान घाट की जमीन न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर चिता सजा दी और यातायात पूरी तरह ठप कर दिया।
2 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : वीडिओ ग्रैब
करीब तीन घंटे तक लगे इस भीषण जाम में स्कूली बच्चों समेत तमाम राहगीर और वाहन फंसे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के जल्द जमीन आवंटन के लिखित आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए और वैकल्पिक स्थान पर अंतिम संस्कार संभव हो सका।
3 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : वीडिओ ग्रैब
बारिश में जलभराव और जमीन न होने से बढ़ा गुस्सा
जानकारी के मुताबिक, छिकहरा गांव निवासी दीना अहिरवार की पत्नी तारा देवी (65) की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थायी शमशान घाट न होने के कारण उन्हें अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के मौसम में गांव के वैकल्पिक अंतिम संस्कार स्थल पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे वहां शव जलाना नामुमकिन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : वीडिओ ग्रैब
लगातार शिकायत और प्रार्थना पत्रों के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो नंदराम, जयप्रकाश सिंह, दिलीप कुमार, उत्तम वर्मा और अर्जुन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव की मुख्य सड़क पर ही लकड़ी और चिता सजाकर अंतिम संस्कार करने की जिद पकड़ ली।
विज्ञापन
5 of 6
सड़क पर चिता सजाकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : वीडिओ ग्रैब
पैमाइश कराकर जमीन आवंटन का दिया भरोसा
सड़क पर चिता सजने और जाम की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जाम लगने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।