जिंदगी की भागमभाग में रिश्तों को लेकर हम बेपरवाह होते जा रहे हैं। परिवार, दोस्ती और प्यार-मोहब्बत, हर जगह रिश्तों की मिठास से ज्यादा कड़वाहट ने जगह ले ली है। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में मिठास बनी रहे और सारी कड़वाहट एकदम से दूर हो जाए तो आपको अपने में सुधार तो करना ही है, साथ ही में कुछ जरूरी चीजों का भी ध्यान रखना है। इनमें पहली चीज है- परिवार, दोस्त और प्यार-मोहब्बत के लिए वक्त निकालना। अगर आप अपने रिश्ते को भरपूर वक्त देंगे तो आपकी आधी परेशान तो ऐसे ही दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं खुशहाल परिवार में कड़वाहट न आए इसके लिए क्या करना चाहिए?
{"_id":"5ceb8efebdec2207114c06d0","slug":"tips-for-a-happier-family-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार में बंद हो जाएगा मनमुटाव और खत्म होंगे झगड़े, अगर ध्यान रखेंगे ये बातें ","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
परिवार में बंद हो जाएगा मनमुटाव और खत्म होंगे झगड़े, अगर ध्यान रखेंगे ये बातें
Mon, 27 May 2019 01:24 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 27 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
खुशहाल परिवार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ खाना
साथ खाएं खाना
अगर आपको अकेले खाना खाने की आदत है तो इसे छोड़ दें। अपने परिवार में सबके साथ बैठकर खाना खाएं। परिवार में साथ बैठकर खाना खाने से संबंधों में आई कड़वाहट दूर होती है और आपसी प्यार भी बढ़ता है। इससे परिवार में खुशहाली आती है।

happy family
परिवार के साथ हफ्ते में एक बार घूमने जरूर जाएं
परिवार को वक्त देना बेहद जरूरी है। हम जिस तरह की जीवनशैली में ढलते जा रहे हैं, हमारे पास पैसा तो है लेकिन परिवार के लिए वक्त नहीं है। इसकी वजह से कई बार परिवार टूटने की कगार पर आ जाता है। आपको अपने परिवार, बच्चों और पत्नी के साथ हफ्ते में एक बार घर से बाहर घूमने जरूर जाना चाहिए।
परिवार को वक्त देना बेहद जरूरी है। हम जिस तरह की जीवनशैली में ढलते जा रहे हैं, हमारे पास पैसा तो है लेकिन परिवार के लिए वक्त नहीं है। इसकी वजह से कई बार परिवार टूटने की कगार पर आ जाता है। आपको अपने परिवार, बच्चों और पत्नी के साथ हफ्ते में एक बार घर से बाहर घूमने जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
happy family
- फोटो : social media
बच्चों के साथ वक्त बिताएं और उनके खेलों का हिस्सा बनें
अगर आपका ज्यादातर वक्त ऑफिस में बीतता है और उसके बाद घर जाकर आप तनाव में रहते हैं तो इस बात को परिवार के सामने बिल्कुल भी न झलकने दें। आप कितना भी व्यस्त रहें अपने बच्चों के लिए वक्त निकालें और उनके खेलों का हिस्सा बनें, इससे आपके ऑफिस और काम का तनाव तो कम होगा ही आपके परिवार में भी खुशहाली आएगी।

रिश्ता
बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से अक्सर परिवार में झगड़े होने लगते हैं। ये झगड़े बहुत छोटी-छोटी बातों पर होते हैं। आप इन झगड़ों को दूर रखना चाहते हैं तो पत्नी और बच्चों पर अपनी झल्लाहट न दिखाएं। आप कितने भी परेशान हों, बच्चों और परिवार के साथ संयम और प्यार से बर्ताव करें। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।