हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता रहे देव आनंद का आज 95वां जन्मदिन है। उनका असली नाम धर्मदेव आनंद था लेकिन सिनेमा से जुड़ने के बाद वह देव आनंद के नाम से मशूहर हुए। हिंदी सिनेमा का शायद कोई ऐसा पहलू हो जिसे देव आनंद ने छुआ न हो। उन्होंने फिल्मो में रोमांस की एक नयी परिभाषा लिखी। अपने रोमांटिक किरदार से उन्होंने लोगों का मन मोह लिया। सिनेमा में फिल्म निर्माता और निर्देशक की भूमिका निभाने वाले देव आनंद को पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के जैसे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
B'DY SPL: देव आनंद पर फिलमाए ये 5 गाने पलभर में दूर कर देंगे आपका स्ट्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन