आगरा फोर्ट में हैं कई ऐतिहासिक इमारतें, शीश महल है प्रमुख आकर्षण का केंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले बादलगढ़ किला के नाम से जाना जाता था
- अभी के समय में आगरा किले को लाल किला, आगरा फोर्ट या किलाइ-ए-अकबरी के नाम से ही जाना जाता है, परंतु पहले इसे बादलगढ़ किला के नाम से भी जाना जाता था।
ऐतिहासिक इमारतों से घिरा हुआ है आगरा फोर्ट
- कई बड़ी ऐतिहासिक इमारतों से आगरा फोर्ट घिरा हुआ है। जहांगीर महल, खास महल, मुसम्मन बुर्ज, शीश महल, नगीना मस्जिद जैसी कई बड़ी ऐतिहासिक इमारते इस फोर्ट मे हैं।
शीश महल
- शीश महल किले में मौजूद बेहद ही सुंदर इमारत है। ये एक ड्रेसिंग रूम है। छोटे-छोटे दर्पणों को इस खूबूसूरत इमारत के अंदर बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है।
इन शासकों ने किया राज
- इस किले में राज करने वाले शासक हैं...
मुगल शासक
- बाबर
- हुमायूं
- अकबर
- जहांगीर
- शाहजहां
- औरंगज़ेब
इस किले में गजनवी और लोदी वंश के शासकों ने भी राज किया।
दिल्ली और लाहौर गेट
- इस किले में दो गेट हैं...
पहले गेट को दिल्ली गेट और दूसरे गेट को लाहौर गेट के नाम से जाना जाता है। लाहौर गेट को अमर सिंह गेट भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अमर सिंह शाहजहां के दरबार में दरबारी हुआ करते थे, जिनके सम्मान में इस गेट का निर्माण हुआ।
4000 कारीगरों ने मिलकर बनाया इस किले को
- ऐसा कहा जाता है कि इस किले का निर्माण 4000 कारीगरों ने किया था।