सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इन 5 देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है दिवाली, मॉरिशस में दिवाली के दिन होता है रावण दहन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 15 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
diwali2020 diwali celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दिवाली एक ऐसा उत्सव है जो कि न सिर्फ भारत में मनाया जाता है बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी इसके प्रति बहुत उत्साह है। जब प्रथम बार कोई मनुष्य एक देश से दूसरे देश की ओर गया तो वो अपने साथ बहुत कुछ लेकर गया, विशेषकर अपनी संस्कृति। यह संस्कृति के आदान- प्रदान का ही नतीजा है कि आज ब्रिटेन में दिवाली मनती है, तो भारत में क्रिसमस मनाया जाता है। हालांकि एक देश से दूसरे देश तक जब कोई संस्कृति पहुंचती है, तो सुविधानुसार उसमें परिवर्तन तो होते हैं ही, जो कि उस देश का अपना तरीका कहलाता है। अगली स्लाइड्स में देखिए, इन देशों में इस तरह से मनाई जाती है दिवाली।

 

Trending Videos
diwali2020 diwali celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : SOCIAL MEDIA
जापान
जापान के योकोहामा शहर में दो दिवसीय दिवाली का आयोजन होता है। इन दो दिनों में अलग- अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। लाखों की संख्या में लोग नाच-गाना करते हैं। लोग अलग-अलग तरह के मुखौटे पहनते हैं जिनमें अधिकतर बहुत मजाकिया होते हैं, रसोई से जुड़े होते हैं। इस दो दिवसीय दिवाली में भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali2020 diwali celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मलेशिया

मलेशिया में दिवाली को हरी दिवाली कहा जाता है। यहां के रीति-रिवाज भारत से भिन्न होते हैं। इस देश के लोग दिवाली की शुरूआत शरीर पर तेल लगाकर करते हैं। इसके बाद मंदिरों में जाकर यश, समृद्धि और सुख की प्रार्थना करते हैं। मलेशिया में तमिल-हिंदु रहते हैं इसलिए यहां के पूजा- पाठ में भी साउथ की झलक नजर आती है।

diwali2020 diwali celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्रिनिदाद और टोबैगो

कैरेबियन सागर के द्वीपों पर भी दिवाली का उत्साह देखते ही बनता है। यहां त्रिनिदाद और टोबैगो कम्यूनिटी मुख्य रुप से दिवाली मनाती है। दिवाली के दिन यहां मंच पर नाटक के माध्यम से हिंदु संस्कृति के बारे में बताया जाता है। पारंपरिक वेशभूषा में सभी कलाकार त्योहारों से जुड़ी कहानियां भी बताते हैं। लजीज व्यंजन भी तैयार किये जाते हैं।   

 
विज्ञापन
diwali2020 diwali celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मॉरिशस
मॉरिशस में छोटे-छोटे द्वीपों पर दिपावली का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन यहां सार्वजिनक अवकाश होता है। लोग यहां घर की सफाई करने में बहुत विश्वास रखते हैं, उनकी ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जा चले जाती है। दिवाली के दिन यहां रावण दहन भी होता है। मॉरिशस के ट्रायोलेट गांव को पूरा सजाया जाता है और भारी मात्रा में लोग यहां एकत्रित होते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed