Rose Day 2026: रोज डे को फूलों की खुशबू से महकाएं, पार्टनर संग इन खूबसूरत जगहों पर जाएं
Rose Day 2026: वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जिसके पहले दिन रोज डे मनाया जाता है। अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो कुछ खास जगहों पर जा सकते हैं।
विस्तार
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज़ डे से होती है और यह दिन प्यार के इज़हार का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है। हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस मौके पर गुलाब का फूल देकर भावनाओं की अभिव्यक्ति फूलों के रंग और महक से करते हैं। अगर आप इस रोज डे को सिर्फ गुलाब देने तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं, तो फूलों की खुशबू से महकती इन जगहों पर जाना एक परफेक्ट आइडिया हो सकता है।
मुगल गार्डन, दिल्ली
रंग-बिरंगे गुलाबों, ट्यूलिप और मौसमी फूलों से सजा मुगल गार्डन रोज डे पर किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता। यहां की शांत वाइब और खूबसूरत लैंडस्केप रोमांटिक वॉक के लिए परफेक्ट है। कपल्स यहां फोटो क्लिक कर सकते हैं और नेचर के बीच क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
ऊटी के बॉटनिकल गार्डन
तमिलनाडु का ओयोटी अपने ठंडे मौसम और हरे-भरे नजारों के लिए फेमस है। यहां का बॉटनिकल गार्डन रोज़ डे पर खास आकर्षण बन जाता है, जहां सैकड़ों किस्म के फूल देखने को मिलते हैं। पार्टनर के साथ यहां बिताया गया वक्त रिश्ते में ताजगी भर देता है।
चंडीगढ़ का रोज गार्डन
एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन, जहां 1600 से ज्यादा किस्म के गुलाब मौजूद हैं। रोज डे पर यह जगह कपल्स के बीच खासा पॉपुलर रहती है। यहां की खुशबू और रंगीन माहौल प्यार को और गहरा बना देता है।
यशवंत सागर गार्डन, इंदौर
कम भीड़ और नेचर के करीब रहना चाहते हैं तो यह जगह बेस्ट है। यहां की हरियाली और फूलों की खुशबू आपको सुकून का एहसास दिलाएगी। रोमांटिक बातचीत और लॉन्ग वॉक के लिए परफेक्ट स्पॉट।
दाल झील के ट्यूलिप गार्डन, कश्मीर
अगर आप रोज डे को लग्ज़री और ड्रीम डेट में बदलना चाहते हैं, तो कश्मीर का ट्यूलिप गार्डन बेस्ट ऑप्शन है। बर्फीले पहाड़, रंगीन फूल और झील का नज़ारा, प्यार अपने आप हवा में घुल जाता है।
