सब्सक्राइब करें

Ghaziabad Case: बच्चों के लिए कितना जरूरी है आउटडोर गेम्स, जानें खेलकूद का मेंटल हेल्थ पर प्रभाव

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 06 Feb 2026 05:13 PM IST
सार

Ghaziabad Triple Suicide Case Analysis: गाजियाबाद में कोरियन कल्चर से प्रभावित तीन बहनों ने जो गलत कदम उठाया है उसके बाद से देशभर के कई पेरेटंस बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। बच्चों के मोबाइल की लत की वजह से कई पेरेंट्स परेशान रहते हैं, ऐसे में आपको क्या करना चाहिए आइए इस लेख में जानते हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Incident: Importance of Outdoor Games for Children's Mental Health in Digital Age
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत - फोटो : Adobe stock

Benefits of Outdoor Games for Kids:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने मोबाइल गेम की लत के चलते उठाए गए आत्मघाती कदम ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना ने डिजिटल दुनिया के उस डार्क साइड को उजागर किया है, जहां बच्चे बंद कमरों में मोबाइल स्क्रीन पर अधिक समय बिता रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान 'आउटडोर गेम्स' है।



जब बच्चा घर से बाहर निकलकर मैदान में खेलता है, तो उसका न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। खेल के दौरान शरीर में 'एंडोर्फिन' और 'सेरोटोनिन' जैसे हैप्पी हार्मोन्स का स्राव होता है, जो तनाव और अकेलेपन को कम करते हैं।साथ ही जब लोगों से मिलता-जुलता है तो मन में बैठी कुंठाएं भी दूर होती हैं।

आउटडोर गेम्स बच्चों को टीम वर्क, हार स्वीकार करना और वास्तविक सामाजिक संवाद सिखाते हैं, जो किसी भी मोबाइल गेम के 'वर्चुअल रिवॉर्ड्स' से कहीं अधिक मूल्यवान हैं। आज के दौर में बच्चों को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर मैदान की मिट्टी से जोड़ना उनकी मानसिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।

Trending Videos
Ghaziabad Incident: Importance of Outdoor Games for Children's Mental Health in Digital Age
बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग की लत का दुष्प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

तनाव और एंग्जायटी का प्राकृतिक उपचार
आउटडोर गेम्स बच्चों के लिए एक 'नेचुरल स्ट्रेस बूस्टर' की तरह काम करते हैं। जब बच्चे दौड़ते-भागते हैं, तो उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे एकाग्रता और याददाश्त में सुधार होता है।

यह शारीरिक सक्रियता कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स के स्तर को कम करती है। मोबाइल गेम्स जहां बच्चों को चिड़चिड़ा और हिंसक बनाते हैं, वहीं आउटडोर खेल उन्हें धैर्य और मानसिक शांति प्रदान करते हैं, जिससे सुसाइडल टेंडेंसी जैसे नकारात्मक विचार दूर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad Incident: Importance of Outdoor Games for Children's Mental Health in Digital Age
बढ़ता स्क्रीन टाइम - फोटो : Freepik.com

सामाजिक कौशल और टीम भावना का विकास
ऑनलाइन गेमिंग बच्चों को समाज से काटकर एक 'आइसोलेशन' यानी अकेलेपन में धकेल देती है। इसके विपरीत, फुटबॉल, क्रिकेट या कबड्डी जैसे खेल बच्चों को एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना सिखाते हैं। मैदान पर वे जीत का जश्न मनाना और हार से सीखना सीखते हैं। यह 'सोशल इंटरेक्शन' बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।


ये भी पढ़ें- Obesity Health Risk: वजन बढ़ने से हार्ट के साथ लिवर-किडनी पर भी पड़ता है प्रभाव, जान लें इसके पीछे का विज्ञान
Ghaziabad Incident: Importance of Outdoor Games for Children's Mental Health in Digital Age
ऑनलाइन गेम्स के बढ़ती लत - फोटो : Freepik.com

हड्डियों की मजबूती और गहरी नींद के फायदे
बाहर खेलने से बच्चों को पर्याप्त मात्रा में 'विटामिन-D' मिलता है, जो हड्डियों के विकास और मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। शारीरिक थकान के कारण बच्चों को रात में गहरी और प्राकृतिक नींद आती है। अच्छी नींद सीधे तौर पर बेहतर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी है। इसके विपरीत, देर रात तक मोबाइल पर गेम खेलने से बच्चों की स्लीप साइकिल बिगड़ जाती है, जो आगे चलकर डिप्रेशन और गंभीर मानसिक विकारों का कारण बनती है।


ये भी पढ़ें- Blood Pressure: बीपी कंट्रोल करने के लिए बेहद कारगर है ये 5-स्टेप फार्मूला, डॉक्टर ने दिया सुझाव
विज्ञापन
Ghaziabad Incident: Importance of Outdoor Games for Children's Mental Health in Digital Age
parenting tips - फोटो : Adobe stock
स्क्रीन टाइम घटाएं, स्पोर्ट्स टाइम बढ़ाएं
गाजियाबाद की घटना एक चेतावनी है कि हमें अपने बच्चों के हाथों से स्मार्टफोन के स्क्रिन टाइम को लिमिच करें और उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए प्रेरित करें। माता-पिता को चाहिए कि वे स्वयं भी बच्चों के साथ मैदान में समय बिताएं। डिजिटल डिटॉक्स का सबसे सरल तरीका यही है कि बच्चों को वास्तविक खेलों का रोमांच महसूस कराया जाए। ध्यान रखें एक हेल्दी शरीर के भीतर ही एक स्वस्थ और मजबूत दिमाग निवास करता है, जो किसी भी बाहरी दबाव में टूटने के बजाय उससे लड़ना जानता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed