10:52 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में हुई राख, युवकों ने कूदकर बचाई जान
Bihar News: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के पंनसाय गांव के पास बड़ी पोखर के समीप मंगलवार देर संध्या एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल सवार धीरज कुमार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।
और पढ़ें
10:43 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: घर के पास खेल रही बच्ची तालाब में गिरी, मौत से मचा कोहराम
Bihar News: जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में चार साल की पल्लवी कुमारी घर के पास खेलते समय तालाब में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। परिजन और गांववाले बच्ची को बाहर निकालने में लगे रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें
10:27 PM, 31-Mar-2026
Bihar: 25 प्लॉट, लग्जरी कार और सोने के जेवर; DSP गौतम कुमार के करोड़ों के संपत्ति साम्राज्य का खुलासा
Bihar: ईओयू की छापेमारी में डीएसपी गौतम कुमार के कई ठिकानों से आलीशान मकान, 25 प्लॉट, महंगी गाड़ियां, सोने के जेवर और बेनामी निवेश से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनकी आय से 60% अधिक संपत्ति और बाहरी निवेश के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
और पढ़ें
10:04 PM, 31-Mar-2026
Bihar: 16 प्लॉट, लाखों का निवेश और ट्रस्ट का जाल, अफसर के काले धन का खेल बेनकाब
Bihar: ईओयू की छापेमारी में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों से 16 प्लॉट, करोड़ों के निवेश, लग्जरी कारों के दस्तावेज और चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए संचालित आईटीआई कॉलेज से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।
और पढ़ें
09:49 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, कारणों को लेकर बना रहस्य, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News: सीवान के सराय थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें
09:00 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: नालंदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति बोलीं- ज्ञान का कभी अंत नहीं होता, विदेश मंत्री ने क्या कहा?
President Draupadi Murmu: नालंदा आज भी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उनके अलावा विदेश मंत्री भी इस शामिल में शामिल हुए थे।
और पढ़ें
08:59 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो की मौत, दो घायल
Bihar News: रोहतास जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दावथ में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की जान गई, वहीं चेनारी में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया।
और पढ़ें
08:46 PM, 31-Mar-2026
Bihar: पेट्रोल-डीजल संकट से किसान परेशान, गैलन में नहीं मिल रहा ईंधन, ट्रैक्टर व पंपसेट चलाना हो रहा मुश्किल
Bihar: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी और गैलन में ईंधन नहीं मिलने से किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ट्रैक्टर और पंपसेट चलाने में दिक्कत आ रही है। आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने का दावा करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें
08:28 PM, 31-Mar-2026
Bihar News: पैसे देकर धर्म बदलवाने की बात पर बवाल, जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण, पादरी रिहा
Bihar News: पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के पुरणबीघा गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हंगामा हुआ, जहां ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बाहर से आए पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि जांच में प्रलोभन या धर्म परिवर्तन का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
और पढ़ें
08:16 PM, 31-Mar-2026
Bihar: सासामुसा चीनी मिल में विदेशी निवेश की आहट, ऑस्ट्रेलियाई समूह ने किया निरीक्षण, खुलेंगी रोजगार की राहें
Bihar: सासामुसा चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में तेजी आई है, जहां एक ऑस्ट्रेलियाई उद्योग समूह ने मिल का निरीक्षण कर निवेश में रुचि दिखाई है। सरकार के सकारात्मक रुख और लगातार प्रयासों के चलते न सिर्फ मिल के पुनर्जीवन की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।
और पढ़ें