सब्सक्राइब करें

UP: 'रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा', रामपुर में एसपी की विदाई का भावुक पल, फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही

अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 02 Apr 2026 03:28 PM IST
सार

रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान महिला सिपाहियों समेत पुलिसकर्मी भावुक होकर रो पड़े। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। नए एसपी सोमेंद्र मीणा ने कार्यभार संभालते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Rampur SP Farewell: Emotional Scenes as Woman Constable Breaks Down, SP Says I Will Return
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक माहौल देखने को मिला। जिसने हर किसी को अंदर तक छू लिया। आमतौर पर ट्रांसफर और विदाई समारोह औपचारिक होते हैं लेकिन इस बार का दृश्य कुछ अलग ही था। यहां रिश्तों की सच्चाई और जुड़ाव खुलकर सामने आया।

बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में जैसे ही विद्यासागर मिश्र मंच से नीचे उतरे, महिला सिपाहियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। कई महिला सिपाही खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रोने लगीं। 
 
Trending Videos
Rampur SP Farewell: Emotional Scenes as Woman Constable Breaks Down, SP Says I Will Return
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
कुछ सिपाहियां तो रोते हुए यह तक कहती नजर आईं-सर, आप मत जाइए। यह भावुक अपील सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। इस दौरान एसपी भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने एक-एक सिपाही के पास जाकर उन्हें सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rampur SP Farewell: Emotional Scenes as Woman Constable Breaks Down, SP Says I Will Return
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
एक महिला सिपाही के सिर पर हाथ रखकर उन्होंने स्नेहपूर्वक कहा-रोना नहीं है, मैं फिर आऊंगा।  उनके इस जवाब ने माहौल को और भी भावुक कर दिया। यह पल न सिर्फ एक अफसर की विदाई थी, बल्कि एक ऐसे नेता की विदाई थी, जिसने अपने अधीनस्थों के दिलों में खास जगह बनाई।

Rampur SP Farewell: Emotional Scenes as Woman Constable Breaks Down, SP Says I Will Return
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मी चाहे वह जवान हों या अधिकारी सभी भावुक नजर आ रहे हैं। किसी की आंखों में आंसू हैं तो कोई चुपचाप इस पल को महसूस कर रहा है। इस बीच पीछे से गाना बज रहा है कभी अलविदा ना कहना। 

विज्ञापन
Rampur SP Farewell: Emotional Scenes as Woman Constable Breaks Down, SP Says I Will Return
रामपुर पुलिस लाइन में विदाई समारोह के दाैरान महिला सिपाही और एसपी विद्यासागर मिश्र - फोटो : संवाद
उधर, रामपुर को नए एसपी के रूप में 2017 बैच के आईपीएस सोमेंद्र मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई शुरू की और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed