{"_id":"69cdd8daa808f53e4a09150b","slug":"up-encounter-news-ashu-alias-monty-was-a-sharpshooter-for-western-up-notorious-udham-singh-gang-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन था एनकाउंटर में ढेर मोंटी?: चार हत्या, लूट और डकैती, वेस्ट यूपी के इस गैंग का था शार्प शूटर; आशू की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन था एनकाउंटर में ढेर मोंटी?: चार हत्या, लूट और डकैती, वेस्ट यूपी के इस गैंग का था शार्प शूटर; आशू की कुंडली
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:42 AM IST
सार
मुरादाबाद के निर्यातक से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। हापुड़ निवासी आशू उर्फ मोंटी पर पचास हजार का इनाम था। 36 मुकदमों में से नौ मेरठ में दर्ज हैं। एसटीएफ मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आशू मारा गया।
मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के मालिक एवं निर्यातक अरशू ढल से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाश की पहचान आशू उर्फ मोंटी के रूप में हुई है। वह हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी था। उस पर 50 हजार का इनामी था।
मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई की। मोंटी पर अलग-अलग थानों में दर्ज 36 मुकदमे में से नौ मेरठ के हैं। एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि उसने साल 2014 में सरूरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर रजापुर में जिला पंचायत सदस्य मीतन के भाई चेतन की हत्या कर दी थी।
Trending Videos
2 of 16
आशू उर्फ मोंटी चड्ढा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च की रात 8:08 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मिस कॉल आई थी। इसके एक मिनट बाद व्हाट्सएप पर दोबारा कॉल आई। निर्यातक ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। निर्यातक ने कॉल काट दी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज किया और पांच करोड़ का इंतजाम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशू के बारे में जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी अंतिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सपोर्टर का कहना है कि 14 मार्च की दोपहर 2:31 बजे आरोपी ने फिर से मैसेज किया और कहा कि तुम आशू उधम को नहीं जानते हो। इसके बाद जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके अगले ही दिन बाइक सवार बदमाशों ने फर्म के गेट पर पहुंचकर फायरिंग की थी। इस मामले में गार्ड उमेश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशू पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
4 of 16
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशू, जिला अस्पताल में तैनात पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिविल लाइंस पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश में थी। बुधवार की रात आरोपी बदमाश आशू रंगदारी की रकम लेने मुरादाबाद पहुंचा था। सिविल लाइंस क्षेत्र में इस्लाम नगर रोड पर पोस्टमार्टम हाउस के पास बदमाश मौजूद था।
विज्ञापन
5 of 16
मुठभेड़ में ढेर बदमाश आशू के बारे में जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे एसएसपी अंतिल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीमों ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी। बदमाश को दो गोली लगीं और वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।