नागफनी क्षेत्र के बंगला गांव चौराहे में जज के पिता एवं बेकरी संचालक मोहम्मद असद की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। आसिफ पर आरोप है कि वह हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल रहा है। इस मामले दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जबकि मुख्य आरोपी जफर और उसके दो बेटों फरार हैं।
Moradabad: जज के पिता की हत्या की साजिश में शामिल प्राॅपर्टी डीलर गिरफ्तार, बीच चाैराहे पर किया था कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:03 AM IST
सार
नागफनी के बंगला गांव चौराहे पर बेकरी संचालक मोहम्मद असद की हत्या मामले में पुलिस ने साजिश में शामिल आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी जफर और उसके दो बेटे अभी फरार हैं। उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन