सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 15 April 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:50 PM, 15-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में एक ही दिन दो घटना, एक तरफ पुलिस हिरासत से युवक फरार, दूसरी तरफ प्रेम प्रसंग में चली गोली

Bihar: बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नावकोठी थाना से एक संदिग्ध युवक वेंटिलेटर तोड़कर फरार हो गया, जबकि साहेबपुर कमाल क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक का अपहरण कर उसे गोली मार दी गई। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। और पढ़ें
10:33 PM, 15-Apr-2026

Bihar News : राजधानी पटना में कर रही थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, अब किराए के मकान में मिला शव

Bihar : किसी ने पुलिस को कॉल कर यह जानकारी दी कि एक लड़की की लाश कमरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस सजग हो गई और रावण हो गई घटनास्थल की ओर। आख़िरकार पुलिस घटनास्थल पर पहुँच भी गई,  लेकिन कई सवाल थे, जिसके जवाब नहीं मिल रहे थे। और पढ़ें
10:20 PM, 15-Apr-2026

Bihar: तीन साल का प्यार, तीन मिनट में खत्म! मंडप से भागा प्रेमी, दुल्हन को ले गए परिजन

 Bihar: जमुई के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी उस समय अधूरी रह गई, जब युवती के परिजन मौके पर पहुंचकर उसे अपने साथ ले गए। युवक मौके से फरार हो गया। घटना से मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। और पढ़ें
10:08 PM, 15-Apr-2026

Bihar: छातापुर में खड़ी बस बनी आग का गोला, दमकल की देरी से भड़की भीड़ ने मचा दिया तांडव!

Bihar: सुपौल के छातापुर बस पड़ाव में देव ट्रैवल्स की एक यात्री बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जल गई। दमकल के देर से पहुंचने पर आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक एसआई घायल हो गए। और पढ़ें
07:17 PM, 15-Apr-2026

Bihar: सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी, DM की एक रिपोर्ट और तुरंत सस्पेंड हो गए सीओ

Bihar: गोपालगंज सदर के सीओ रजत बर्णवाल को राजस्व कार्यों में लापरवाही, लक्ष्य पूरा न करने, दस्तावेजों के खराब रखरखाव और ‘राजस्व महा-अभियान’ में शिथिलता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।   और पढ़ें
06:51 PM, 15-Apr-2026

Bihar: बहन की शादी का न्योता बांटने निकला था भाई, कफन में लिपटकर लौटी उसकी लाश; खुशी मातम में बदली

Bihar: अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय रामप्यारे दास की मौत हो गई। वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:08 PM, 15-Apr-2026

Bihar CM: मंत्रियों की सूची से पहले विभाग बंटे, सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत 29 विभाग रखे; जदयू को क्या मिला?

Bihar News : आमतौर पर तकरीबन 20 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा होता है, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दो मंत्रियों के साथ ही विभागों का बंटवारा कर दिया। और पढ़ें
06:05 PM, 15-Apr-2026

Bihar: दरिंदगी की हद पार करने वालों को उम्रकैद, किशोरी की चीखों को मिला आखिर इंसाफ

Bihar: बिहार के गोपालगंज में पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष अदालत ने दो साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। और पढ़ें
05:36 PM, 15-Apr-2026

Bihar CM : सम्राट चौधरी की अफसर के साथ पहली मीटिंग; बिहार के नए सीएम ने सात निश्चय पर क्या कहा?

Bihar : मुख्यमंत्री बनते ही सम्राट चौधरी ने सभी बड़े अधिकारियों को बुलाया और बतौर सीएम पहली मीटिंग ली। उन्होंने नीतीश कुमार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यालय स्तर से लेकर नीचे तक कहीं भी कार्यों को लटकाने की प्रवृत्ति नहीं होनी चाहिये।  और पढ़ें
05:03 PM, 15-Apr-2026

Samrat Choudhary : 'प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर सम्राट चौधरी को बधाई'- नए सीएम की शपथ के बाद तेजस्वी यादव का तंज

Tejashwi Yadav : राजद नेता अब्दुल बारिसिद्दिकी से आज यह सवाल पूछा गया कि सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में तेजस्वी यादव क्यों नहीं आए? उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं आया, सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी के नाम शुभकामना का संदेश जरुर आ गया।   और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed