Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 जून के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Bihar: हाजीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि, दो वीक्षक और केंद्राधीक्षक पर एफआईआर
हाजीपुर में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तरों की पर्ची मिलने पर दो वीक्षक संदिग्ध पाए गए। आरोप है कि केंद्राधीक्षक ने दोनों को वहां से जाने दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ काजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ेंBihar: आकाशीय बिजली गिरने से 150 साल पुराने जलेश्वर नाथ मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
दरभंगा के हायाघाट स्थित 150 वर्ष पुराने जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और संरक्षण की मांग की।
और पढ़ेंBihar: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत, महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा; डर से भागे डॉक्टर और स्टाफ
जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अस्पताल से बाहर निकल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
और पढ़ेंBihar: सात साल की उम्र में बिहार के गीतांक ने मचाया धमाल, इस खेल में जीता स्वर्ण पदक; अब चीन जाने की तैयारी
Bihar: नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल करने वाले गीतांक की नजर अब अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर है। यह मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह में चीन में होने हैं। उसकी सफलता से परिजन सहित पूरा गांव गदगद है। और पढ़ेंBihar: Sawan से पहले गरीबनाथ धाम की तैयारी तेज, बनेंगी 2 टेंट सिटी... | Muzaffarpur Ground Report
Bihar: Sawan से पहले गरीबनाथ धाम की तैयारी तेज, बनेंगी 2 टेंट सिटी... | Muzaffarpur Ground Report और पढ़ेंBihar: जांच के बीच IAS विदेश कैसे गए? सांसद का बड़ा सवाल; कहा- बोर्ड का बजट 70 गुना करने की जांच करे एजेंसी
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वर्ष 2017 से अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों की जांच की मांग की। उन्होंने बोर्ड के बजट में 10 करोड़ से 700 करोड़ रुपये तक हुई वृद्धि, परीक्षा से जुड़े ठेकों और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए।और पढ़ें
Bihar: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टरमाइंड कौन?, बिहार कनेक्शन आया सामने; इस शख्स की तलाश तेज
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच में समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है। पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही है। परिवार का दावा है कि पिछले चार वर्षों से उसका उनसे कोई संपर्क नहीं है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
और पढ़ेंBihar: आज 32 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दरभंगा में मंदिर पर गिरी बिजली; दो जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। और पढ़ेंBihar: सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार
मुंगेर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकल कराने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंBihar: सप्तक्रांति सुपरफास्ट बनी शराब तस्करों की पसंदीदा ट्रेन? पैंट्रीकार से शराब की बोतलें बरामद, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से आरपीएफ ने 62 बोतल विदेशी शराब बरामद कर मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इसी ट्रेन से पहले भी शराब बरामद हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ें