पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 June 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:30 AM, 30-Jun-2026

Bihar: कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची की लाश, सिर पर चोट के निशान; इलाके में सनसनी

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास चादर में लिपटी नवजात बच्ची का शव मिला। सफाईकर्मियों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें
11:00 AM, 30-Jun-2026

Bihar: कालीबाग मंदिर के पोखर में तैरता मिला युवक का शव, साइकिल और बैग बरामद; पहचान में जुटी पुलिस

बेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से एक साइकिल और बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:09 AM, 30-Jun-2026

Bihar: एयरपोर्ट पर दो विमानों में खराबी, इंडिगो ने 20 मिनट हवा में काटे चक्कर; पटना में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान का टायर फटने और अकासा एयर के विमान में तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग संकट पैदा हो गया। इसके चलते दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट को 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बाद में विमान दरभंगा पहुंचा। और पढ़ें
09:51 AM, 30-Jun-2026

Bihar: अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा, स्नान के दौरान फिसला पैर; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सारण के सोनपुर स्थित पहलेजा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल 30 वर्षीय रंजन कुमार गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। गंभीर हालत में उन्हें पटना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें
09:35 AM, 30-Jun-2026

Bihar: बारात में हर्ष फायरिंग बनी आफत, स्वागत के दौरान चली गोलियां; टेंट कर्मी समेत तीन लोग घायल

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में टेंट हाउस के एक कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि पुलिस अन्य घायलों और आरोपी की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें
09:26 AM, 30-Jun-2026

Bihar: बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग फिर तेज! 'शीलभद्र याजी नगर' करने की अपील; परिजनों ने दिया धरना

बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने शहर का नाम बदलकर 'शीलभद्र याजी नगर' करने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वर्ष 1997 में प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन मामला अब तक लंबित है। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 AM, 30-Jun-2026

Bihar: शादी से लौटे बेटे ने चोर को दबोचा, कट्टे की बट से किया घायल; लाखों की चोरी कर हथियार छोड़ भागे बदमाश

सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर देर रात 11 लाख रुपये की चोरी हुई। शादी से लौटे बेटे ने एक चोर को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने कट्टे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। चोर हथियार और कारतूस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। और पढ़ें
08:54 AM, 30-Jun-2026

Bihar: हाइवा के नीचे सोना पड़ा भारी! चालक ने अनजाने में चढ़ा दिया पहिया; उपचालक की दर्दनाक मौत

मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन पर हाइवा के नीचे सो रहे 18 वर्षीय उपचालक सोनू कुमार यादव की वाहन का पहिया सिर पर चढ़ने से मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
07:31 AM, 30-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 जून के मुख्य और ताजा समाचार

सारण में शिक्षा विभाग के डीपीओ अजीत कुमार हरिजन पर 12.50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में आय से अधिक तीन करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्ति, करोड़ों के बैंक लेन-देन और परिजनों के खातों में रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है।

और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed