फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 August 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:51 PM, 26-Aug-2026

बिहार: प्रतिबंधित क्षेत्र में गोली मारकर हत्या, बेटी के प्रसव की खुशी में निकले थे शंभू; मिल रही थी धमकी

मुजफ्फरपुर के कांटी में NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में 45 वर्षीय शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बेटी के प्रसव की खबर मिलने पर अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे।  और पढ़ें
10:25 PM, 26-Aug-2026

बिहार में बाढ़ का खतरा: नेपाल के पानी से छह जिलों में आफत की आशंका; मुख्य सचिव ने क्या दिए निर्देश?

तिब्बत में GLOF की आशंका के बीच गंडक नदी से जुड़े छह जिलों में संभावित फ्लैश फ्लड को लेकर बिहार प्रशासन अलर्ट है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और रातभर तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
विज्ञापन
09:54 PM, 26-Aug-2026

समस्तीपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: पांच बदमाशों ने युवक को घेरकर मारीं तीन गोली; हालत गंभीर उपचार जारी

समस्तीपुर के विभूतिपुर में दो बाइक से आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड चली गोलियों में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
09:25 PM, 26-Aug-2026

बिहार: गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, ADM आपदा व एसडीओ ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

तिब्बत क्षेत्र में जीएलओएफ की आशंका के बीच गंडक नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की। और पढ़ें
09:07 PM, 26-Aug-2026

मुंगेर: धान रोपनी से घर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आईं, एक की मौत; दो हुईं घायल

तारापुर के मधुरा बहियार में धान रोपनी कर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। एक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। और पढ़ें
08:50 PM, 26-Aug-2026

बाढ़ से बिहार के बांधों पर बनेगा दबाव: करीब 20 की आबादी पर खतरा, एडवाइजरी जारी; विशेषज्ञों ने जताई चिंता

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बिहार में भी गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में अलर्ट जारी है। निचले इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और प्रशासन ने राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चलिए बता रहे हैं इस एक्सपर्ट ने क्या-क्या कहा है? और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:38 PM, 26-Aug-2026

समस्तीपुर मुखिया पति हत्याकांड में SC का बड़ा फैसला: 5 दोषियों की जमानत रद्द; दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

समस्तीपुर के चर्चित पूर्व मुखिया सह मुखिया पति शशिनाथ झा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के जमानत आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के दोषी पांच अभियुक्तों की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत पर रिहा किया था। और पढ़ें
06:40 PM, 26-Aug-2026

अगले 48 घंटे अहम: नेपाल में तबाही के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा, 7 जिलों में अलर्ट; देखें प्रशासन की तैयारी

तिब्बत में बादल फटने और नेपाल में भारी पानी आने के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। और पढ़ें
06:36 PM, 26-Aug-2026

बिहार में फ्लैश फ्लड का खतरा: गंडक से जुड़े कई जिलों में अलर्ट; मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन जुटा तैयारी में

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बिहार में फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें
06:21 PM, 26-Aug-2026

बिहार: भोटेकोशी की बाढ़ में तबाही, रसुवागढ़ी सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रसुवागढ़ी सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता हैं, जबकि 25 कर्मचारी सुरक्षित हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, पुलिस और हेलीकॉप्टरों की मदद से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed